विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2022

बेटे आजाद के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आए आमिर खान, फैंस बोले- डैड की कार्बन कॉपी है बेटा

हाल ही में आमिर अपने छोटे बेटे आजाद राव खान के साथ शॉपिंग करते हुए स्पॉट किए गए. 

बेटे आजाद के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आए आमिर खान, फैंस बोले- डैड की कार्बन कॉपी है बेटा
बेटे आजाद के साथ स्पॉट हुए आमिर खान
नई दिल्ली:

आमिर खान बॉलीवुड के सबसे व्यस्त एक्टर्स में से एक हैं. कई फिल्मों की शूटिंग और प्रमोशन में व्यस्त आमिर अपनी फैमिली को टाइम देना बिल्कुल नहीं भूलते. इतने टाइट शेड्यूल के बावजूद आमिर अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का वक्त निकाल ही लेते हैं. आपको बता दें कि आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता से उनके एक बेटे जुनैद खान और बेटी इरा खान हैं, वहीं दूसरी पत्नी किरण राव से एक बेटा आजाद राव खान है. हाल ही में आमिर अपने छोटे बेटे आजाद राव खान के साथ शॉपिंग करते हुए स्पॉट किए गए. बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट और उनके बेटे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विरल भयानी के ऑफिशियल इंस्टा हैंडल ने कार से बाहर निकलते हुए आमिर खान और उनके बेटे आजाद का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि आमिर की पहली एक्स वाइफ रीना दत्ता की बेटी इरा खान भी उनके साथ हैं. हालांकि सिर्फ आमिर और आजाद ने पैपराजी के लिए पोज दिया. ये वीडियो किसी ज्वेलरी शॉप के बाहर का है, जहां आमिर ब्लैक टी शर्ट और हैरम पैंट में दिखाई दे रहे हैं. वहीं आजाद भी ग्रे टी-शर्ट में अपने डैड की तरह चश्मा पहने हुए नजर आ रहे हैं. आमिर और आजाद ने कैमरे के सामने स्माइलिंग पोज दिया और आमिर ने बेटे के सिर पर प्यार से हाथ भी फेरा. 

 

आमिर के फैंस को बेटे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करता हुआ ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है. एक फैन ने कमेंट बॉक्स पर लिखा, 'आमिर खान की जेरोक्स कॉपी' तो दूसरे ने लिखा, 'वो अपने पिता की तरह प्यारा है'. एक और ने लिखा, 'जैसे पापा वैसा बेटा'. वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड  फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज के लिए तैयार हैं. काफी डिले के बाद आमिर की ये फिल्म आखिरकार 11 अगस्त को सिनेमाघरों में आने वाली है. इसमें करीना कपूर और मोना सिंह भी हैं. ये  फिल्म टॉम हैंक्स अभिनीत हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की ऑफशियल रीमेक है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, Aamir Khan With Son, Aamir Khan With Son Azad, Azad Rao Khan, Azad Rao Khan Photo, Azad Rao Khan Video, Aamir Khan Video, Aamir Khan Latest Video, Aamir Khan With Son Azad Video, Aamir Khan With Kids, Laal Singh Chaddha, Aamir Khan Upcoming Movie, Kareena Kapoor, Aamir Khan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com