विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2017

सामने आया आमिर खान की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' का पहला पोस्टर

आमिर खान और जायरा वसीम इससे पहले फिल्म 'दंगल' में काम कर चुके हैं.

सामने आया आमिर खान की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' का पहला पोस्टर
'सीक्रेट सुपरस्टार' का ट्रेलर 2 अगस्त को रिलीज होगा.
  • आमिर खान ने ट्विटर पर जारी किया 'सीक्रेट सुपरस्टार' का पहला पोस्टर
  • आमिर खान की 'दंगल' गर्ल फिल्म में निभाएंगी लीड रोल
  • अद्वैत चंदन निर्देशित यह फिल्म इस साल दीवाली पर रिलीज होगी
नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने सोमवार को अपनी आगामी फिल्म 'सीक्रेट सुपस्टार' का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया. आमिर ने पोस्टर ट्वीट किया, जिसमें एक छोटी लड़की दो चोटी बनाए हुए और स्कूल बैग टांगे हुए पुल पर चल रही है. उसके बैग में पीछे एक छोटा माइक भी रखा है. फिल्म के पोस्टर पर दो अगस्त बुधवार को ट्रेलर जारी होने की बात लिखी है, साथ ही 'ड्रीम देखना तो बेसिक होता है' टैगलाइन लिखी है. 
'सीक्रेट सुपरस्टार्स' में जायरा वसीम, मेहर विज और आमिर खान प्रमुख भूमिकाओं में हैं.  आमिर और जायरा इससे पहले फिल्म 'दंगल' में काम कर चुके हैं. अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' 2017 में दिवाली के आसपास रिलीज होने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें: बोल्ड तस्वीरों के चलते फिर चर्चा में आईं दीपक तिजोरी की बेटी
aamir khan
फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के लिए आमिर खान ने बदला लुक.

बताते चलें कि, आमिर खान इन दिनों फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में बिजी हैं. विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बन रही 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में लिए आमिर खान ने पूरी तरह से अपना लुक बदला है. उन्होंने 20 किलो वजन घटाया है, साथ ही फिल्म के लिए उन्होंने कान और नाक छिदवाए हैं. 

ये भी पढ़ें:  'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के लिए कान-नाक छिदवाना पड़ा आमिर खान को भारी, कई रात बिना सोए बिताई

आमिर के अलावा अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ, फातिमा सना शेख में माल्टा फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. यशराज बैनर की इस फिल्म में पहली बार आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे. फिल्म अगले साल दीवाली पर रिलीज होगी.

VIDEO: 16 साल बाद किसी अवॉर्ड शो में शामिल हुए आमिर खान. ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

(इनपुट: IANS से भी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, Secret Superstar, Zaira Wasim, Secret Superstar Trailer, Secret Superstar Poster
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com