विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2019

सैफ अली खान की फिल्म 'लाल कप्तान' का ट्रेलर देख आमिर खान ने दिया ये रिएक्शन, Tweet हुआ वायरल

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की 'लाल कप्तान' (Laal Kaptaan) को लेकर आमिर खान ने एक ट्वीट किया है. अपने ट्वीट में आमिर खान (Aamir Khan) ने लाल कप्तान का ट्रेलर देखकर अपनी राय पेश की है.

सैफ अली खान की फिल्म 'लाल कप्तान' का ट्रेलर देख आमिर खान ने दिया ये रिएक्शन, Tweet हुआ वायरल
आमिर खान (Aamir Khan) ने सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की 'लाल कप्तान' पर दिया रिएक्शन
  • सैफ अली खान की फिल्म का ट्रेलर देख आमिर खान ने किया ट्वीट
  • 'लाल कप्तान' के ट्रेलर को एक्टर ने बताया दमदार
  • आमिर खान का ट्वीट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की अपकमिंग 'लाल कप्तान' (Laal Kaptaan) 18 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है. फिल्म सैफ अली खान जबरदस्त किरदार निभा रहे हैं, जिसमें उनकी एक्टिंग काफी लाजवाब लग रही है. लेकिन हाल ही में सैफ अली खान की 'लाल कप्तान' को लेकर आमिर खान ने एक ट्वीट किया है. अपने ट्वीट में आमिर खान (Aamir Khan) ने लाल कप्तान का ट्रेलर देखकर अपनी राय पेश की है. सैफ अली खान की फिल्म पर आमिर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

सिंघम, सिम्बा और सूर्यवंशी एक साथ आए नजर, अजय देवगन बोले- माझी बिल्कुल सटकली नाहीं...

आमिर खान (Aamir Khan) के ट्वीट को देखकर लग रहा है कि उन्हें 'लाल कप्तान (Laal Kaptaan)' का ट्रेलर काफी पसंद आया. उन्होंने सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म को लेकर किए ट्वीट में लिखा, "क्या लाजवाब ट्रेलर है." बता दें कि 'लाल कप्तान' में सैफ अली खान का ऐसा अवतार नजर आएगा जिसे पहले कभी नहीं देखा गया है. फिल्म में जबरदस्त डायलॉग के साथ ही शानदार एक्शन भी शामिल है. खास बात तो यह है कि इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा (Sonkashi Sinha) भी अलग ही अंदाज में नजर आएंगी. आनंद एल राय के कलर यलो प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई गई लाल कप्तान पूरी तरह बदला, धोखा और ड्रामे पर आधारित है. 

बॉलीवुड एक्ट्रेस Kiara Advani का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, अभिनेत्री ने फैन्स से की अपील

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की अपकमिंग फिल्म 'लाल कप्तान (Laal Kaptaan)' 18 अक्तूबर को रिलीज होगी. 'लाल कप्तान' के बारे में इरोज इंटरनेशनल  के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील लुल्ला ने कहा था कि फिल्म की कहानी काफी मनोरंजक है, साथ ही इसमें ड्रैमेटिक कैरेक्टर्स भी शामिल हैं. इस फिल्म की स्क्रिप्ट से सैफ अली खान अपने छिपे टैलेंट को सबके सामने ला पाएंगे. 'लाल कप्तान' को नवदीप सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, Saif Ali Khan, Laal Kaptaan, Aamir Khan Reaction On Laal Kaptaan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com