विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2019

आमिर खान की बिटिया ने कराया फोटोशूट, इस अंदाज में दिखीं इरा खान- देखें Pics

आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) ने हाल ही में फोटोशूट कराया है, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

Also Read in
आमिर खान की बिटिया ने कराया फोटोशूट, इस अंदाज में दिखीं इरा खान- देखें Pics
आमिर खान (Aamir khan) की बेटी ने कराया फोटोशूट
  • आमिर खान की बेटी ने कराया फोटोशूट
  • इरा खान का स्टाइलिश अंदाज आया नजर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं तस्वीरें
नई दिल्ली:

आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) यूं तो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहतीं, लेकिन उनके फोटो और वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल होते हैं. एक बार इरा खान (Ira Khan) अपनी फोटो को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. दरअसल, आमिर खान की लाड़ली इरा खान (Ira Khan Photoshoot) ने हाल ही में फोटोशूट कराया है. इन तस्वीरों में उनका स्टाइल और अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. इरा खान की इन स्टाइलिश तस्वीरों को उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है.

शादी की पहली सालगिरह पर यूं बन ठन रहे हैं रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण ने खोल दिया राज...देखें Photo

मलाइका अरोड़ा ने ब्लैक ड्रेस में यूं किया रैंप वॉक, खूब देखा जा रहा Video

गोल्डन और ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan Photos) इस फोटो में काफी खूबसूरत लग रही है. उनका स्टाइल देखने लायक है. इस फोटो के अलावा इरा खान मैरून गाउन में भी नजर आ रही हैं. मैरून गाउन में इरा खान काफी बोल्ड लग रही हैं. इरा खान के फोटो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं. 
 

तैमूर अली खान का Video हुआ वायरल, छोटे नवाब ने फिर दिखाया एटीट्यूड, बोले- मैं नहीं करूंगा...

बता दें कि दूसरे बॉलीवुड स्टार किड्स की तरह आमिर खान की बेटी इरा खान  (Ira Khan) एक्टिंग नहीं, बल्कि डायरेक्शन में अपना करियर बनाना चाहती हैं. उन्होंने इस चीज के लिए पूरी तैयारी भी करली है. दरअसल, इरा खान एक प्ले डायरेक्ट कर रही हैं जिसका प्रीमियर इसी साल दिसंबर में किया जाएगा. उनका यह प्ले ग्रीक स्टोरी पर आधारित है, जिसमें भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस हेजर कीच भी नजर आएंगी. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ira Khan, Ira Khan Photos, Aamir Khan Daughter, Aamir Khan Daughter Ira Khan Photos, Ira Khan Photoshoot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com