विज्ञापन

आमिर खान और रीना दत्ता ने 25 साल पहले पति पत्नी के तौर पर निभाई थी ये आखिरी रस्म, इसके बाद हुआ तलाक

आमिर खान और रीना दत्ता ने साल 2002 में तलाक लिया लेकिन इसके पहले उन्हें एक मौका मिला था जहां वह बतौर पति-पत्नी एक रस्म में शामिल हुए थे.

आमिर खान और रीना दत्ता ने 25 साल पहले पति पत्नी के तौर पर निभाई थी ये आखिरी रस्म, इसके बाद हुआ तलाक
लगान के सेट पर हुई थी जेमी और कैथरीन की शादी
Social Media
नई दिल्ली:

आमिर खान की लगान को रिलीज हुए 25 साल हो गए हैं. ये साल 2001 में 15 जून को रिलीज हुई थी. ये फिल्म इस वजह से भी खास थी क्योंकि ये आमिर खान प्रोडक्शन की पहली फिल्म थी और इस फिल्म ने ऑस्कर नॉमिनेशन तक की छलांग लगाई थी. अब प्रोडक्शन लेवल, फिल्म मेकिंग प्रोसेस और दूसरे पहलुओं पर तो फिल्म हर एक किरदार के लिए खास रही लेकिन फिल्म के ब्रिटिश कास्ट में दो मेंबर ऐसे रहे जिनके लिए ये एक लाइफ टाइम मेमोरी बन गई क्योंकि इसी सेट पर इन्हें प्यार हुआ और इसी सेट पर इनकी शादी भी हो गई.

अमीन हाजी ने बताया लगान के सेट पर किसनी की थी शादी

लगान में ढोल बजाने वाले गूंगे बाघा का किरदार निभाने वाले एक्टर अमीन हाजी ने हाल में पीटीआई से खास बातचीत के दौरान सेट से जुड़े इस किस्से के बारे में बताया. अमीन ने बताया कि सेट पर जेमी और कैथरीन के रोमांस के बारे में सबको पता था और एक बात जो बाहर वालों को नहीं पता वो ये कि इनकी शादी फिल्म के लिए बनाए गए उसी मंदिर में हुई जिसमें मैं ढोल बजाता था.

आमिर और रीना दत्ता ने किया था कन्या दान

अमीन ने बताया कि सेट पर जब शादी हुई तो लड़की के मां-बाप वाली रस्में यानी कि कन्यादान की रस्म आमिर और रीना दत्ता ने निभाई थी. वहीं लगान की पूरी कास्ट और क्रू जेमी की बारात में शामिल थी. हम सब नाचे, गाए. हमने इस शादी को खूब इंजॉय किया और हमारे पास इससे जुड़ी कई प्यारी और सुखद यादें हैं.

कौन हैं अमीन हाजी?

अमीन हाजी एक डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, एक्टर और राइटर हैं. उन्हें लगान: वंस अपॉन ए टाइम इन इंडिया में अपनी परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. इसके अलावा वह स्वदेश (2004) और जोधा अकबर (2008) में बतौर को-राइटर काम कर चुके हैं. जोधा अकबर में उन्होंने कादिर का किरदार भी निभाया था. मंगल पांडेय में वे वीर सिंह के किरदार में दिखे. आमिर खान की गुलाम में उन्होंने लक्ष्मण का किरदार किया. एक खिलाड़ी एक हसीना में वो जैक बनकर स्क्रीन पर आए. 

लगान की कास्ट

लगान की कास्ट की बात करें तो इसमें आमिर खान, गौरी खान, दया शंकर पांडे, सुहासिनी मुले, प्रदीप राम सिंह रावत, अखिलेंद्र मिश्रा, राजेश उपाध्याय, रघुबीर यादव, यशपाल शर्मा, राजा अवस्थी, एके हंगल, जावेद खान अमरोही समेत तमाम ब्रिटिश कलाकार शामिल थे. ये फिल्म पहली ऐसी भारतीय फिल्म थी जिसमें सबसे ज्यादा ब्रिटिश कलाकारों को कास्ट किया गया था.

गदर से हुआ था क्लैश

रिलीज के वक्त इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिली थी. इसके साथ सिनेमाघरों में आई थी अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी और सनी देओल के लीड रोल वाली गदर:एक प्रेम कथा. जब फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा से पूछा गया कि क्या उन्हें उस वक्त इस क्लैश से डर नहीं लगा? तो उन्होंने कहा, पहले ऐसा नहीं होता था दो तीन अच्छी फिल्में साथ रिलीज हो जाया करती थीं और दर्शक बैक टु बैक फिल्में देखा करते थे. उस वक्त ऐसी बातें नहीं होती थीं. 

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा को 'गदर' के सेट से थप्पड़ मारकर किया गया था बाहर, हरकत ऐसी आप भी कहेंगे 'गजब है यार'

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
चीफ सब एडिटर
उर्वशी नौटियाल ने 2010 में टीवी से शुरुआत की. शुरुआत में ब्रॉडकास्टिंग मीडियम की बारीकियां सीखने के बाद 2015 में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हाथ आजमाया. लाइव... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lagaan, Aamir Khan, Reena Dutta, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com