विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2015

बच्चों के साथ दोस्त जैसा और नरम दिल वाला पिता हूं : आमिर खान

बच्चों के साथ दोस्त जैसा और नरम दिल वाला पिता हूं : आमिर खान
फाइल फोटो
मुंबई: अभिनेता आमिर खान ने पारिवारिक फिल्म 'दिल धड़कने दो' में प्लूटो नामक कुत्ते के संवाद बोले हैं। वह कहते हैं कि वह अपने बच्चों का दोस्त बनने में यकीन रखते हैं।

यह पूछे जाने पर कि आप किस तरह के पिता हैं? जवाब में 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' ने कहा, 'मैं एक नरम दिल वाला पिता हूं। मैं उन पर यकीन करने और मैं जो कुछ जानता हूं व मैंने जिंदगी में जो भी कुछ सीखा है, उन्हें सिखाने में यकीन रखता हूं। मैं उन्हें उनकी जिंदगी में सही फैसले लेने-देने पर यकीन करता हूं।'

आमिर ने कहा, 'मेरा मानना है कि मां-बाप और बच्चों के रिश्ते में बहुत भरोसा एवं विश्वास होना चाहिए। एक बच्चा जो बयां करना चाहता है, मतलब अपनी चिंताएं, डर व सपने, उन्हें बयां करते वक्त उसे खुशी एवं सुकून महसूस होना चाहिए। उन्हें ये सब चीजें आपके साथ बांटने में हिचक नहीं होनी चाहिए।'

आमिर को दो बेटे जुनैद, आजाद राव और बेटी इरा है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आमिर खान, आमिर खान के बच्चे, आमिर का बच्चों के साथ रिश्ता, Aamir Khan, Aamir Children, Aamir Friendly Behaviour With Children
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com