विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2024

आडुजीवितम के एक्टर ने फिर से संभाली डायरेक्शन की कमान, इस सुपरस्टार के साथ बना रहे हैं लुसिफर पार्ट 2

आडुजीवितम फिल्म से बॉक्स ऑफिस और फैन्स का दिल जीतने वाले पृथ्वीराज सुकुमारन ने एक बार फिर डायरेक्शन का जिम्मा संभाल लिया है. सालार एक्टर लुसिफर 2 पर जोर-शोर से काम कर रहे हैं.

आडुजीवितम के एक्टर ने फिर से संभाली डायरेक्शन की कमान, इस सुपरस्टार के साथ बना रहे हैं लुसिफर पार्ट 2
आडुजीवितम फेम एक्टर फिर उतरे डायरेक्शन में
नई दिल्ली:

आडुजीवितम हाल ही में रिलीज हुई थी. इस फिल्म की जमकर तारीफ हुई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की. अब फिल्म के एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन एक बार फिर उस काम में हाथ आजमाने जा रहे हैं, जो एक्टिंग के बाद उन्हें बेहद पसंद है. जी हां, हम बात कर रहे हैं डायरेक्शन की. आडुजीवितम की जीत का जश्न मनाने के बाद पृथ्वीराज सुकुमारन अपने जाने-पहचाने मैदान में लौट आए हैं. उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म लुसिफर न केवल समीक्षकों की नजरों में सफल रही, बल्कि मलयालम सिनेमा में बॉक्स ऑफिस पर भी छा गई. अब, L2: Empuraan के साथ, जिसमें दिग्गज मोहनलाल मुख्य भूमिका में हैं, पृथ्वीराज फिर से डायरेक्शन का जिम्मा संभाल रहे हैं. हाल ही में चेन्नई में फिल्म के चौथे शेड्यूल की शूटिंग कर रहे पृथ्वीराज ने सेट से कुछ झलकियां शेयर की हैं, और कहा, 'अब घर वापसी! #L2E #EMPURAAN.'

शेयर की गई तस्वीरों में, पृथ्वीराज सुकुमारन सेट पर हैं, संभवतः किसी सीन के लिए अपनी टीम को निर्देशित कर रहे हैं. हाल ही में आडुजीवितम में नजीब की भूमिका निभाने के लिए उन्हें जमकर तारीफ मिली थी. जिससे उनके निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म एम्पुरान के लिए लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई है. 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल में मोहनलाल, मंजू वारियर, टोविनो थॉमस और इंद्रजीत सुकुमारन जैसे कई बेहतरीन कलाकार हैं.

पृथ्वीराज सुकुमारन की बतौर डायरेक्टर फिल्म लुसिफर 2019 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का बजट लगभग 30 करोड़ रुपये था लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 128 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस तरह फिल्म सुपरहिट रही थी. फिल्म में मोहनलाल लीड रोल में थे और उनके साथ विवेक ओबेरॉय, मंजू वारियर और टोविनो थॉमस नजर आए थे. वहीं अगर पृथ्वीराज सुकुमारन की आखिरी मलयालम रिलीज फिल्म की बात करें तो यह आडुजीवितम थी. इस फिल्म ने भी खूब वाहवाही लूटी. 82 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म ने 144 करोड़ रुपये का कलेक्श किया है. हालांकि बॉलीवुड में आई उनकी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां बॉक्स ऑफिस पर पस्त साबित हुई. सालार में भी उनके काम को खूब पसंद किया गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aadujeevitham, Prithviraj Sukumaran, L2 Empuraan, Lucifer 2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com