विज्ञापन

Awarapan 2 OTT Release: बजट 45 करोड़, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 215 करोड़, इमरान हाशमी की सुपरहिट ने दी OTT पर दस्तक

Awarapan 2 OTT Release: इमरान हाशमी की सुपरहिट फिल्म ने ओटीटी पर दस्तक दे दी है. फिल्म ने 45 करोड़ के बजट में 215 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

Awarapan 2 OTT Release: बजट 45 करोड़, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 215 करोड़, इमरान हाशमी की सुपरहिट ने दी OTT पर दस्तक
Awarapan 2 OTT Release: आवारापन 2 आई OTT पर, इमरान हाशमी की फिल्म से जुड़े सारे डिटेल्स
IMDb
नई दिल्ली:

Awarapan 2 OTT Release: इमरान हाशमी की उन फिल्मों में 'आवारापन' का नाम जरूर लिया जाता है, जिनकी स्टोरी, म्यूजिक और कैरेक्टर ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. अब करीब 19 साल बाद शिवम पंडित की कहानी का अगला अध्याय 'आवारापन 2' दर्शकों के बीच आ गया है. सिनेंमाघरों में धूम मचाने के बाद अब फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है.  इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर यह एक्शन ड्रामा प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जबकि इसके निर्माता विशेष भट्ट हैं.

प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई आवारापन 2

प्राइम वीडियो ने 9 अक्तूबर 2026 को फिल्म की एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग रिलीज की घोषणा की. फिल्म भारत के साथ दुनिया के 240 देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध है. इसमें इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी, शबाना आजमी, पुरन गैबी, विजयंत कोहली और सुविंदर विक्की अहम भूमिकाओं में हैं. 'आवारापन 2' की कहानी एक बार फिर शिवम के अतीत, उसके पछतावे और जिंदगी में एक नई शुरुआत की तलाश के इर्द-गिर्द घूमती है. पहली फिल्म की तरह इस बार भी कहानी में भावनाओं, रोमांस, अपराध की दुनिया और संगीत का मेल देखने को मिलता है.

आवारापन 2 का बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'आवारापन 2' ने सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को दस्तक दी थी. आईएमडीबी के मुताबिक फिल्म का बजट 45 करोड़ रुपये है, जबकि एक अन्य ट्रेड वेबसाइट ने इसे 45 करोड़ रुपये बताया है. इमरान हाशमी की फिल्म ने 215 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 152.20 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.1 है.

अब सिनेमाघरों के बाद प्राइम वीडियो पर वो लो इस फिल्म का लुत्फ ले सकेंगे जो थिएटर्स में मिस कर गए थे. 

आवारापन 2 से जुड़ी खास बातें...
एक्टर: इमरान हाशमी, दिशा पाटनी, शबाना आजमी
निर्देशक: नितिन कक्कड़
निर्माता: विशेष भट्ट
थिएटर रिलीज: 14 अगस्त 2026
OTT प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो
बजट: 45 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 253 करोड़ रुपये (सोर्स IMDb)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Awarapan 2, Emraan Hashmi, Hindi News, Prime Video, OTT News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com