विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2023

बी प्राक के गाने में बीच राह इस लड़की ने किया इतना लाजवाब डांस, एक झलक देखने ने लिए जुट गई लोगों की भीड़

बी प्राक का गाया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी का गाना इन दिनों लोगों की जुबान पर है. इस गाने में शहनाज गिल भी नजर आई हैं. गाना वैसे तो सैड सॉन्ग है. लेकिन जिस अंदाज में इसे फिल्माया गया है, वैसे अंदाज में ये दुखी करने से ज्यादा एंटरटेन करता है.

बी प्राक के गाने में बीच राह इस लड़की ने किया इतना लाजवाब डांस, एक झलक देखने ने लिए जुट गई लोगों की भीड़
सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है बी प्राक के गाने पर लड़की का ये बैली डांस
नई दिल्ली:

बी प्राक का गाया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी का गाना इन दिनों लोगों की जुबान पर है. इस गाने में शहनाज गिल भी नजर आई हैं. गाना वैसे तो सैड सॉन्ग है. लेकिन जिस अंदाज में इसे फिल्माया गया है, वैसे अंदाज में ये दुखी करने से ज्यादा एंटरटेन करता है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी और शहनाज गिल की लव स्टोरी और उस पर बी प्राक की एनर्जेटिक आवाज का मजा ही कुछ और है. जो लोगों के सिर कुछ इस कदर सिर चढ़ कर बोल रहा है कि फैंस पर इस पर थिरकने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. एक लड़की ने भी सरेराह इस गाने पर बैली डांस करना शुरू कर दिया है. आसपास के लोगों के रिएक्शन देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें इस हसीना का डांस किस कदर पसंद आ रहा है.  

सड़क पर किया बैली डांस

यार का सताया हुआ गाने पर इस हसीना ने कुछ ऐसा डांस किया कि कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. खुद बी प्राक ने इसके डांस का वीडियो शेयर किया है, जिसमें डांस करने वाली लड़की पीले रंग का घेरदार स्कर्ट और टॉप पहनी दिख रही है. इस खूबसूरत लिबास के साथ लड़की ने फुल मस्ती के साथ गाने पर अपनी कमरिया मटकाई है और डांस किया है.

ऐसा रहा रिएक्शन

लड़की का डांस जितना अट्रैक्ट कर रहा है वीडियो में उससे ज्यादा ध्यान खींच रहे हैं आसपास खड़े लोग. इस डांस को देखते हुए जिनके एक्सप्रेशन लाजवाब है. एक युवक इस लड़की के डांस को देखने के बाद उसका वीडियो बनाने में मशगूल हो गया. एक युवक ने इस लड़की पर नजरें जमाई तो तब तक देखता रहा जब तक कि वो दिखाई देना बंद नहीं हो गई. वहां मौजूद कुछ और लोग भी बाकी काम छोड़कर सिर्फ इस लड़की को देखते नजर आए.

Jet Set Go: रणबीर कपूर, रकुल प्रीत सिंह और सोनू सूद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
B Praak, Singer B Praak, B Praak Latest Song, Girl Dancing On Yaar Ka Satya Hua Hai, Girl Dance Viral Video, Today Viral Video, Latest Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com