विज्ञापन

धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन का 15 साल पुराना वीडियो वायरल, 5 साल की उम्र में बता रही हैं अपनी फिल्म की कहानी, फैंस बोले- बाय बर्थ स्टार

सारा ने छोटी उम्र में फिल्मों में का करना शुरू कर दिया था. हाल में उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें 6 साल की क्यूट सी सारा अपनी फिल्म की कहानी बताती दिख रही है.

धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन का 15 साल पुराना वीडियो वायरल, 5 साल की उम्र में बता रही हैं अपनी फिल्म की कहानी, फैंस बोले- बाय बर्थ स्टार
धुरंधर फेम सारा अर्जुन का 15 साल पुराना वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

आदित्य धर की स्पाई-एक्शन फिल्म धुरंधर में अपने मासूम से चेहरे और दमदार अभिनय की वजह से चर्चा में आई एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने देखने वालों के दिलों में एक खास जगह बना ली है. रणवीर सिंह के साथ पर्दे पर रोमांस करती सारा ने इस फिल्म से देश भर में अपनी बड़ी पहचान बना ली है. लेकिन सिनेमा का पर्दा उनके लिए नया नहीं है. वह तमिल और तेलुगु दर्शकों के लिए पहले से ही जाना-पहचाना चेहरा थीं. सारा ने छोटी उम्र में फिल्मों में का करना शुरू कर दिया था. हाल में उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें 6 साल की क्यूट सी सारा अपनी फिल्म की कहानी बताती दिख रही है. वीडियो में वह अपने को-स्टार के बारे में बात कर रही हैं, जिन्हें वह प्यार से 'विक्रम अप्पा' कहती हैं.

क्यूट सारा का प्यारा अंदाज

2011 के इस वीडियो में सारा बड़े ही क्यूट तरीके से अपनी फिल्म देइवा थिरुमगल की कहानी समझा रही हैं. यह फिल्म एक ऐसे मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्ति की कहानी बताती है, जिसका किरदार विक्रम ने निभाया है, जो अपनी बेटी, जिसका किरदार सारा ने निभाया है, की कस्टडी बनाए रखने के लिए कोर्ट में लड़ता है. वीडियो में, वह विक्रम को 'अप्पा' कहती हैं, और समझाती हैं कि फिल्म में उनका किरदार विक्रम के किरदार की देखभाल कैसे करता है. वह यह भी एक्टिंग करके दिखाती हैं कि उनका किरदार अपने अप्पा से दूर होकर कितना दुखी है.

बेबी सारा के वीडियो पर फैंस लुटा रहे प्यार

वीडियो पर कमेंट कर लोग क्यूट सारा पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. फैंस इतनी छोटी उम्र में अपने कला और कहानी की उनकी समझ की तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, "धुरंधर बेबी सारा अर्जुन." दूसरे यूजर ने लिखा, "वह बहुत टैलेंटेड और खूबसूरत है." जबकि एक और ने कमेंट किया, "अरे वाह, बहुत प्यारी." वहीं एक ने लिखा, "कम उम्र में इतनी समझदारी." एक फैन ने लिखा, वह जिस बारीकी से कहानी को समझा रही हैं, वो ब्रिलिएंट है.

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
Consulting News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Arjun, Sara Arjun Old Video, Sara Arjun 5 Best Pictures, Sara Arjun Age, Sara Arjun Acting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com