विज्ञापन

रणवीर सिंह की धुरंधर ने 11 मुल्कों में बनाया ये रिकॉर्ड, देखकर कहेंगे छा गए हमजा...छक्के छुड़ा दिए सबके

रणवीर सिंह ने पहले धुरंधर के साथ थियेटर्स में धूम मचाई और अब वो ओटीटी पर भी टॉप पोजीशन हासिल किए बैठे हैं. जानें क्या है लेटेस्ट रिपोर्ट.

रणवीर सिंह की धुरंधर ने 11 मुल्कों में बनाया ये रिकॉर्ड, देखकर कहेंगे छा गए हमजा...छक्के छुड़ा दिए सबके
OTT पर धुरंधर का जलवा
Social Media
नई दिल्ली:

थिएटर में जबरदस्त परफॉर्मेंस के बाद अब रणवीर सिंह की धुरंधर ओटीटी पर भी अपना जलवा कायम रखे हुए है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये स्पाई एक्शन थ्रिलर धुरंधर  30 जनवरी, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई. इसे ओटीटी पर तेलुगु और तमिल ऑडियो ऑप्शन के साथ रिलीज किया गया. नेटफ्लिक्स टॉप 10 ग्लोबल चार्ट के मुताबिक अपने पहले तीन दिनों में, फिल्म को 7.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले और यह नेटफ्लिक्स की नॉन-इंग्लिश मूवीज कैटेगरी में नंबर 1 पर रही.

11 देशों में नंबर 1 धुरंधर

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक रणवीर सिंह की धुरंधर लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है. 10 दिनों में इसे कुल 15.8 मिलियन व्यूज मिले, जिनमें से 8.2 मिलियन व्यूज पिछले हफ़्ते (2–8 फरवरी, 2026) में आए. प्लेटफॉर्म डेटा के मुताबिक फिल्म को OTT पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और यह अभी 11 देशों में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर बेटी राहा के बर्थडे पर साबित कर पाएंगे स्टारडम? बॉक्स ऑफिस पर दांव पर लगे 2000 करोड़

इस बीच फिल्म का सीक्वल भी तैयार है. यह 19 मार्च, 2026 को पैन इंडिया रिलीज होने वाली है. धुरंधर:द रिवेंज नाम की इस जासूसी थ्रिलर में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और राकेश बेदी लीड रोल में थे. रणवीर के साथ सारा अर्जुन लीड रोल में नजर आईं. फिल्म की बाकी स्टार कास्ट के अलावा फैन्स को सारा अर्जुन की सादगी और अदाकारी काफी पसंद आई. अब इस फिल्म के सीक्वल में दर्शकों की दिलचस्पी बहुत ज्यादा है और जल्द ही फिल्म के दूसरे पार्ट यानी धुरंधर द रिवेंज की प्रमोशनल एक्टिविटीज शुरू होने की उम्मीद है.

Latest and Breaking News on NDTV

धुरंधर 2 का टीजर नहीं कर पाया इम्प्रेस

हाल में फिल्म की पहली झलक रिलीज की गई लेकिन ये दर्शकों को नाकाम कर गई क्योंकि इसमें कुछ भी नया नहीं था. जो झलक आदित्य ने दिखाई उसे वह धुरंधर के फर्स्ट पार्ट के पोस्ट क्रेडिट सीन में दिखा चुके थे. ऐसे में ये टीजर उसी के लिए नया रहा जिसने या तो धुरंधर नहीं देखी या फिर जो फिल्म के आखिर तक थियेटर में नहीं ंरुका. अब देखना होगा कि आदित्य धर फिल्म के ट्रेलर में क्या नया लेकर आते हैं.

यह भी पढ़ें: जब सनी देओल के लिए मौसमी चटर्जी के दरवाजे तक पहुंच गए थे धर्मेंद्र, हर कीमत चुकाने को हो गए थे तैयार

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Telugu Movies Updates, OTT News, Dhurandhar, Dhurandhar OTT News, Dhurandhar On OTT, Dhurandhar OTT Release, Ranveer Singh Movie, Dhurandhar Cast, Dhurandhar Budget, Dhurandhar Sara Arjun, Dhurandhar Part 2, Dhurandhar The Revenge, Dhurandhar The Revenge Release Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com