विज्ञापन

डेढ़ साल की उम्र से एक्टिंग, 100 से अधिक विज्ञापन, बनी सबसे अमीर चाइल्ड आर्टिस्ट, आज दीपिका-आलिया से आगे है ये बच्ची

फोटो में दिख रही इस लड़की ने महज डेढ़ साल की उम्र से एक्टिंग शुरू कर दी थी. ये सबसे अमीर चाइल्ड आर्टिस्ट रही हैं. सौ से ज्यादा विज्ञापन ये कर चुकी हैं और अब बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं. क्या आप इन्हें पहचान पाए?

डेढ़ साल की उम्र से एक्टिंग, 100 से अधिक विज्ञापन, बनी सबसे अमीर चाइल्ड आर्टिस्ट, आज दीपिका-आलिया से आगे है ये बच्ची

क्लिनिक प्लस और मैकडॉनल्ड के ऐड में नजर आई वो क्यूट सी बच्ची तो आपको याद ही होगी. क्लिनिक प्लस के ऐड में अपने बालों को खींचकर उसकी मजबूती दिखाती इस बच्ची ने बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट फिल्म दी है. पांच बड़े सितारों से सजी इस फिल्म में दर्शकों का ध्यान फिल्म की लीड एक्ट्रेस ने खींचा. अपनी मासूमियत और जबरदस्त एक्टिंग से आज ये बॉलीवुड के उभरते सितारों में शामिल हो गई हैं. ये बच्ची देश की सबसे अमीर चाइल्ड आर्टिस्ट रही है.हम बात कर रहे हैं धुरंधर फिल्म की लीड एक्ट्रेस सारा अर्जुन की.

सारा डेढ़ साल से कर रहीं एक्टिंग

सारा ने महज डेढ़ साल की उम्र में पहली बार कैमरा फेस किया था. 2005 में जन्मी सारा अर्जुन एक्टर राज अर्जुन की बेटी हैं. महज डेढ़ साल की उम्र में उन्हें एक ऐड मेकर ने उनके माता-पिता के साथ मॉल में देखा और उन्हें ऐड में काम करने का मौका मिला. सारा ने 2011 की तमिल फिल्म देइवा थिरुमगल में सारा विक्रम की बेटी का रोल किया था. इस फिल्म से उन्हीं काफी तारीफ मिली. इसके बाद एक थी डायन, शैवम और सांड की आंख में वह नजर आईं.

भारत की सबसे अमीर चाइल्ड स्टार

2022 में सारा मणिरत्नम की दो-भाग की पीरियड एपिक फिल्म पोन्नियिन सेलवन में नजर आईं. सारा ने युवा नंदिनी का किरदार निभाया था. ऐश्वर्या राय ने नंदिनी का रोल किया और सारा ने उनके टीनएज वाले रूप का रोल किया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्मों की सफलता के बाद, 2022 में सारा की नेट वर्थ ₹10 करोड़ थी, जिससे वह भारत की सबसे अमीर चाइल्ड एक्टर बन गईं.

Latest and Breaking News on NDTV

धुरंधर ने दी नई रफ्तार

धुरंधर में सारा अर्जुन को देखने के बाद बहुत से लोग हैरान रह गए थे और यकीन नहीं कर पा रहे थे कि वो वहीं बच्ची हैं जो ढेरों टीवी ऐड और फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आई थी. रणवीर सिंह और सारा की उम्र में 20 साल का अंतर है. जब रणवीर सिंह ने बैंड बाजा बाराज फिल्म के साथ फिल्मों में डेब्यू किया था उस वक्त सारा महज 5 साल की थीं. 

यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय की मां संग 10 फोटो, हर एक में दिखती हैं मम्मी की परछाई, 7वीं पर कहेंगे- आज देखी ऐश से भी सुंदर महिला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Arjun, Dhurandhar, Dhurandhar Actress, Sara Arjun Childhood Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com