हम सभी को फिल्में, वेब सीरीज देखना पसंद है. जहां कुछ लोगों को रोमांटिक फिल्में देखना अच्छा लगता है, तो वहीं कुछ लोग क्राइम थ्रिलर फिल्मों के शौकीन होते हैं. अगर आप भी लंबे समय से सस्पेंस, थ्रिल,ट्विस्ट और मर्डर मिस्ट्री से जुड़ा सिनेमा देखना चाहते हैं, तो आज हम आपको ‘सुडलः द वोर्टेक्स' (Suzhal The Vortex) नाम की वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सस्पेंस से भरी पड़ी है. जब तक वेब सीरीज की क्राइम थ्रिलर की कहानी में जबरदस्त टर्न और ट्विस्ट न हो और हर सीन सोच से परे न हो तब तक क्राइम थ्रिलर वाली कई वेब सीरीज का मजा आना अधूरा है. वहीं जिस क्राइम थ्रिलर की हम बात कर रहे हैं, उसमें इतना सस्पेंस है कि आप सपने में भी सोच नहीं पाएंगे.
आपको बता दें, साउथ सिनेमा की नंबर वन वेब सीरीज ‘सुडलः द वोर्टेक्स' का पहला सीजन जबरदस्त हिट रहा था और दूसरा सीजन ने तो धूम मचा दी. इसे देखने के बाद तो लोगों को 'दृश्यम 2','अंधाधुन' के सस्पेंस भरी स्टोरी भी फीकी लगने लगी है. इसी के साथ इस सीरीज में माइथोलॉजी कनेक्शन भी देखने को मिलेगा.
क्या है ‘सुडलः द वोर्टेक्स' की कहानी
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सुडलः द वोर्टेक्स वेब सीरीज तमिल भाषा में बनाई गई, जिसे कई भाषाओं में देखा जा सकता है. इसमें काथिर, ऐश्वर्या राजेश, श्रेया रेड्डी और राधाकृष्णन पार्थिबन लीड रोल में हैं. वेब सीरीज की कहानी की बात करें, तो इसमें एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने की कोशिश की जा रही है. वेब सीरीज की कहानी एक वकील के मर्डर के चारों ओर घूम रही है, जिसकी मर्डर का इल्जाम एक-दो नहीं, बल्कि 8 लड़कियों पर लगाया जाता है. लेकिन जैसे- जैसे कहानी में पुलिस केस को सुलझाती है, तो मर्डर मिस्ट्री सुलझने की बजाय एक नए जाल में फंस जाती है.
वहीं जैसे-जैसे आप इस वेब सीरिज को आगे देखेंगे अपनी स्क्रीन से नजरें नहीं हटाना चाहेंगे. कहानी में इतने टर्न एंड ट्विस्ट है कि वह आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है. इस सीरीज में आपको सेक्सुअल हैरेसमेंट से लड़कियों की तस्करी से जुड़ी चीजें देखने को मिलेगी. वहीं जब आप इस वेब सीरिज का क्लाइमैक्स देखेंगे, तो यकीन मानिए 2 से 3 दिनों तक आपको ठीक से नींद नहीं आएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं