विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2019

66th National Film Awards: आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अंधाधुन' को मिला बेस्ट हिंदी फिल्म का अवार्ड

66th National Film Awards 2019: 66वें नेशनल फिल्म अवार्ड का ऐलान हो गया है, इस बार आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अंधाधुन (Andhadhun)' ने बाजी मारी है.

66th National Film Awards: आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अंधाधुन' को मिला बेस्ट हिंदी फिल्म का अवार्ड
66th National Film Award: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने मारी बाजी
  • 66वें नेशनल फिल्म अवार्ड का हुआ ऐलान
  • आयुष्मान खुराना की फिल्म ने मारी बाजी
  • विक्की कौशल और आयुष्मान खुराना को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड
नई दिल्ली:

66th National Film Awards 2019 List of Winners List: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और राधिका आप्टे (Radhika Apte) की फिल्म 'अंधाधुन (Andhadhun)' को 66वें नेशनल फिल्म अवार्ड में बेस्ट हिंदी फिल्म का अवार्ड मिला है. इस बात की जानकारी एएनआई के ट्विटर हैंडल द्वारा दी गई है. श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'अंधाधुन (Andhadhun)' को दर्शकों का काफी प्यार मिला था. इस फिल्म में मर्डर थ्रिलर इस फिल्म में आयुष्मान की एक्टिंग को काफी सराहा गया था. इस फिल्म ने भारत के साथ-साथ विदेशों में कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे. 

Jabariya Jodi Review: सिद्धार्थ-परिणीति की फिल्म पर फैन्स का आया रिएक्शन, यूं बनाया मजाक

'अंधाधुन (Andhadhun)' के अलावा बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवार्ड संजय लीला भंसाली ने फिल्म 'पद्मावत (Padmaavat)' के लिए अपने नाम किया है. विक्की कौशल की फिल्म 'उरी (URI: The Surgical Strike)' को बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक का अवार्ड मिला है, वहीं बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवार्ड अरिजीत सिंह ने अपने नाम किया है.

इन फिल्मों को मिला ये अवार्ड-

बेस्ट हिंदी फिल्मः अंधाधुन

बेस्ट तेलुगू फिल्मः महानती

बेस्ट तमिल फिल्मः बारम

बेस्ट मलयालम फिल्मः सूडाना फ्रॉम नाइजीरिया

मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेटः उत्तराखंड

बेस्ट म्यूजिकः ज्योति

बेस्ट असमिया फिल्मः बुलबुल कैन सिंग

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टरः संजय लीला भंसाली (पद्मावत)

बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिकः उरी

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगरः अरिजीत सिंह (बिन्ते दिल)

बेस्ट एक्टर: आयुष्मान खुराना (अंधाधुन) और विक्की कौशल (उरी)

बेस्ट एक्ट्रेसः कीर्ति सुरेश

बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इश्यू: अक्षय कुमार (पेडमैन)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेसः सुरेखा सीकरी (बधाई हो)

नरगिस दत्त अवार्ड बेस्ट फीचर फिल्म ऑन नेशनल इंटीग्रेशनः ओनदला एरोडला (डॉ. सत्य प्रकाश)

बेस्ट पॉपुलर फिल्मः बधाई हो
 

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
66 National Film Award, Ayushmann Khurrana, Andhadhun, 66th National Film Awards 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com