बॉलीवुड सितारों के हमशक्ल अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं. लेकिन हर सितारे का हमशक्ल होना आसान नहीं होता. इस खिताब को हासिल करने के लिए उस एक्टर जैसी शक्ल के साथ साथ अदाएं होना भी जरूरी हैं. इस मामले में एक हमशक्ल ने फैन्स का दिल जीत लिया है. जो अपनी स्माइल, एक्सप्रेशन और अदाओं से ठीक वैसा ही जादू चलाती हैं, जैसा वो एक्ट्रेस कभी पर्दे पर चलाया करती थीं. सिनेमाई पर्दे की दूसरी पारी में भी इस एक्ट्रेस ने अपनी स्माइल का जादू कम नहीं होने दिया. और ओटीटी पर तो कहना ही क्या...वहां तो उनकी स्माइल ने खतरनाक पॉपुलेरिटी हासिल की है. उनकी हमशक्ल भी कुछ कम नहीं है. जो अपने हर एक मूव से आपको कंफ्यूज कर देगी और आप सोच में पड़ जाएंगे कि असली कौन और नकली कौन.
माधुरी दीक्षित की हमशक्ल बनी इंटरनेट सेंसेशन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस लड़की का नाम मधु है. जिन्हें लोग बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित की हमशक्ल बता रहे हैं. मधु के इंस्टाग्राम पर कई वीडियोज मौजूद हैं. जिनमें वो माधुरी के गानों और फिल्मों के डायलॉग्स पर डांस और लिपसिंक करती दिखाई देती हैं. अपने एक वीडियो में उन्होंने फिल्म ‘राम लखन' के एक मशहूर डायलॉग को कॉपी किया है. जिसने इंटरनेट पर माधुरी दीक्षित के फैन्स का खूब ध्यान खींचा. वीडियो में मधु का लुक, हेयरस्टाइल और एक्सप्रेशन इतने ज्यादा माधुरी से मिलते हैं कि फैंस भी हैरान रह गए. कमेंट सेक्शन में लोग लिख रहे हैं कि कुछ सेकंड के लिए उन्हें लगा कि वीडियो में खुद माधुरी दीक्षित हैं. कई यूजर्स ने तो मधु को मिनी माधुरी तक कह दिया.
इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित की बात करें तो 50 पार भी उनका स्टारडम बरकरार है. वो फिल्मों, ओटीटी और टीवी शोज में लगातार एक्टिव हैं. हाल ही में वो वेबसीरीज मिसेज देशपांडे में नजर आईं थीं. और बहुत जल्द मां बहन नाम की पेशकश में फिर नजर आने वाली हैं. मिसेज देशपांडे में उनकी मिस्टीरियस स्माइल ने दर्जनों जिगर चाक किए. माधुरी ने साल 1984 में फिल्म ‘अबोध' से बॉलीवुड में कदम रखा था. लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म ‘तेजाब' से मिली. इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं. अनिल कपूर के साथ उनकी जोड़ी खासतौर पर दर्शकों की फेवरेट रही और दोनों ने करीब 20 फिल्मों में साथ काम किया.
यह भी पढ़ें: घर में मिली थी इस मशहूर एक्ट्रेस की लाश, 17 साल की उम्र में जीता था नेशनल अवॉर्ड, आज भी रहस्य बनी है मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं