विज्ञापन

16 की थीं डिंपल कपाड़िया और 20 के थे ऋषि कपूर, 53 साल पहले दी थी मायके जाने की धमकी, पतियों का फेवरेट है गाना

डिंपल कपाड़िया ने 16 साल की उम्र में फिल्म बॉबी से डेब्यू किया. इस फिल्म में यूं तो कई यादगार गाने रहे लेकिन एक ऐसा था जो खासतौर पर डिंपल पर फिल्माया गया और आज तक पसंद किया जाता है. ये गाना है 'झूठ बोले कौआ काटे'. इस गाने की असली कहानी जानते हैं आप?

16 की थीं डिंपल कपाड़िया और 20 के थे ऋषि कपूर, 53 साल पहले दी थी मायके जाने की धमकी, पतियों का फेवरेट है गाना
ऋषि कपूर की पहली फिल्म में था 'झूठ बोले कौआ काटे'
Social Media
नई दिल्ली:

Dimple Kapadia Rishi Kapoor Song: ऋषि कपूर के क्लासिक गानों की बात होती है तो उनकी डेब्यू फिल्म के गाने जरूर याद आते हैं. मैं शायर तो नहीं...अंखियों को रहने दे....हम तुम एक कमरे में बंद हो...और झूठ बोले कौवा काटे ये सभी गाने ऐसे हैं जो आज भी रेडियो पर बजते हैं और इन्हें खूब पसंद भी किया जाता है. आज हम आपको इसी फिल्म के एक गाने से जुड़ा दिलचस्प फैक्ट बताने जा रहे हैं कि आखिर ये गाना आया कहां से? इसकी उपज कहां से हुई और आइडिया कहां से आया?

गाने के पीछे है बुंदेलखंड की दिलचस्प कहानी

'झूठ बोले कौआ काटे...काले कौए से डरियो' ये गाना आपने ना जाने कितनी बार गाया होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये गाना बुंदेलखंड की एक कहानी से जुड़ा है और लंबे समय से मध्य प्रदेश के लोकगीतों का हिस्सा रहा है. चलिए बताते हैं कि ये एक कहानी बॉलीवुड का हिट गाना कैसे बन गई.

मध्यप्रदेश की मिट्टी अपने लोकगीतों, कहानियों और कहावतों के लिए जानी जाती है. ऋषि कपूर की डेब्यू फिल्म का हिट गाना भी वहीं से निकला है. बुंदेलखंड में एक कहानी बड़ी मशहूर है कि एक गांव में एक काला कौआ रहता था. ये कौआ मामूली नहीं था इसके बाद एक दिव्य शक्ति थी. यह झूठ और सच का पता आसानी से लगा लेता था. बताया जाता बै कि जब भी कोई शख्स झूठ बोलता तो कौआ उसे काट लेता था और इससे शरीर पर निशान बन जाता था. इससे पता चलता था कि वह कितना बड़ा झूठ बोल रहा है.

यह भी पढ़ें: 53 साल पुराना जीनत अमान का रोमांटिक गाना, आरडी बर्मन ने चम्मच-गिलास से बनाया हिट म्यूजिक, आशा-रफी ने दी थी आवाज

इसी कौए की कहानी से कहावत बनी 'झूठ बोले कौआ काटे' और धीरे धीरे महिलाओं और गायकों ने इसे अपने गानों का हिस्सा बना लिया. 1973 में राज कपूर ने इस गाने को बॉबी के लिए चुना और ये काफी पसंद किया गया. गाने के बोल आनंद बख्शी ने फिल्म की जरूरत के हिसाब से लिखे. इसे गाने की जिम्मेदारी लता मंगेशकर और शैलेंद्र सिंह ने आवाज संभाली थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raj Kapoor, Rishi Kapoor, Dimple Kapadia, Bobby 1973, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com