विज्ञापन

शक्ति कपूर की इन 5 फिल्मों में हैं कॉमेडी की फुल डोज, जानें OTT पर कहां देखें क्राइम मास्टर गोगो से 'नंदू सबका बंधू' के कारनामे

शक्ति कपूर ने अपने करियर में लगभग 600 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है. वो अपने बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं. कॉमेडी से लेकर के विलेन के किरदार को उन्होंने बखूबी निभाया है.

शक्ति कपूर की इन 5 फिल्मों में हैं कॉमेडी की फुल डोज, जानें OTT पर कहां देखें क्राइम मास्टर गोगो से 'नंदू सबका बंधू' के कारनामे
Shakti Kapoor 5 Best Comedy Movies on OTT: शक्ति कपूर ने अपने करियर में 600 से ज्यादा फिल्मों मे काम किया है.
Social Media
नई दिल्ली:

Shakti Kapoor 5 Best Comedy Movies on OTT: हिंदी सिनेमा में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने हर किरदार को इतना बखूबी निभाया है कि वो उसके लिए आज भी जाने जाते हैं. आज हम एक ऐसे ही कलाकार की बात करेंगे जिनकी मौजूदगी ही फिल्म में लोगों को हंसाने के लिए काफी होती है. उन्होंने ना सिर्फ एक कॉमेडी रोल को अच्छे से निभाया बल्कि बतौर विलेन भी याद किए जाते हैं. हम बात कर रहे हैं शक्ति कपूर की, जिनके कॉमेडी किरदार हो या फिर कोई भी कैरेक्टर उनकी देखकर चेहरे पर मुस्कान आ ही जाती है. शक्ति कपूर उन कलाकारो में से एक हैं, जिन्होंने हर तरह के रोल को अपनी अलग स्टाइल दी है. खासकर 90 के दशक की उनकी कॉमेडी फिल्मों के किरदार आज भी लोगों को याद हैं.

अगर अगर आप भी शक्ति कपूर की पुरानी फिल्मों को दोबारा देखना चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं उनकी ऐसी 5 फिल्में, जिन्हें आप OTT पर भी देख सकते हैं.

1. अंदाज अपना अपना

साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में शक्ति कपूर ने 'क्राइम मास्टर गोगो' का किरदार निभाया था. ये शक्ति कपूर की सबसे यादगार फिल्मों मे से एक है. इस फिल्म में आमिर खान और सलमान खान की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी. इस फिल्म में करिश्मा और रवीना टंडन ने भी लीड रोल प्ले किया था. इसके साथ ही इस कॉमेडी फिल्म में शक्ति कपूर का अंदाज और उनका किरदार लोगों को खूब पसंद आया था.

बता दें कि इस फिल्म फिल्म के कई डायलॉग और क्राइम मास्टर गोगो के किरदार के कई मीम्स सोशल मीडिया पर आज भी खूब वायरल होते हैं.  फिल्म को आप JioHotstar और Amazon Prime Video पर देख सकते हैं. 

2. राजा बाबू

Latest and Breaking News on NDTV

गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी वाली फिल्म 'राजा बाबू' जो साल 1994 में रिलीज हुई थी, इस फिल्म में भी शक्ति कपूर की बेहतरीन कॉमेडी देखने को मिली. इस फिल्म में शक्ति कपूर ने नंदू का किरदार निभाया था. इस फिल्म में गोविंदा और करिश्मा की एक्टिंग के साथ ही शक्ति कपूर की कॉमेडी और एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया था. अगर आपको 90 के दशक की कॉमेडी फिल्में देखना पसंद हैं तो यह फिल्म आपकी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए. ये फिल्म आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं. 

3. जुड़वा

Latest and Breaking News on NDTV

साल 1997 में आई सलमान खान की फिल्म जुड़वा भी 90 के दशक की पॉपुलर कॉमेडी फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में सलमान कपूर, करिश्मा कपूर के साथ रंभा और अनुपम खेर ने भी अभिनय किया था. फिल्म में शक्ति कपूर ने रंगीला का किरदार निभाया था और अपने कॉमिक अंदाज से लोगों को खूब हंसाया था. डेविड धवन द्वारा निर्देशनत इस फिल्म की कॉमेडी, गाने और जबरदस्त कन्फ्यूजन लोगों को खूब देखने को मिलता है. इस फिल्म को आप  Amazon Prime Video पर देख सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: 77 साल पुराना गाना, जब पिया की याद में करना पड़ा था टेलीफोन, निगार सुल्ताना के अंदाज ने बनाया सुपरहिट, रीमिक्स ने भी मचाई धूम

4. कुली नंबर 1

Latest and Breaking News on NDTV

डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म कुली नंबर वन 1995 में रिलीज हुई थी. गोविंदा और करिश्मा कपूर की हिट जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी. इसके साथ ही ये फिल्म शक्ति कपूर की यादगार फिल्मों में शामिल है. इस फिल्म में कॉमेडी का भरपूर तड़का देखने को मिलता है. फिल्म में शक्ति कपूर ने गोवर्धन मामा का किरदार निभाया था. गोविंदा की जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग और शक्ति कपूर जैसे कलाकारों की मौजूदगी ने फिल्म को और मजेदार बना दिया था. बना देती है. फिल्म को आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं. 

5. अंदाज

Latest and Breaking News on NDTV

1994 में रिलीज हुई फिल्म 'अंदाज' में भी शक्ति कपूर ने शगुन का किरदार निभाया था. डेविड धवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अनिल कपूर, जूही चावला और करिश्मा कपूर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे. शक्ति कपूर ने फिल्म में कॉमेडी का रंग जोड़ा था. अगर आपको पुराने दौर की कॉमेडी फिल्में देखना पसंद है तो आप इस फिल्म को Amazon Prime Video और Jio TV पर देख सकते हैं.

शक्ति कपूर के इन किरदारों को आज भी किया जाता है याद

शक्ति कपूर ने अपने फिल्मी करियर में लगभग 600 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है. उन्होंने हर तरह के किरदार निभाए हैं, लेकिन उनकी कॉमेडी ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई. फिल्म अंदाज अपना अपना में क्राइम मास्टर गोगो का किरदार हो या फिर गोविंदा के साथ उनकी फिल्मों की कॉमेडी, शक्ति कपूर की स्क्रीन प्रेजेंस हमेशा अलग नजर आई.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Shakti Kapoor Movies, Hindi News, Comedy Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com