विज्ञापन

धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके परिवार से अनबन पर हेमा मालिनी का आया रिएक्शन, कहा- मुझे नहीं लगता कि दुख कभी पूरी तरह खत्म होता है

एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की फर्स्ट फैमिली से उनके निधन के बाद अनबन की खबरों को गलत बताया और कहा परिवार साथ हैं. 

धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके परिवार से अनबन पर हेमा मालिनी का आया रिएक्शन, कहा- मुझे नहीं लगता कि दुख कभी पूरी तरह खत्म होता है
धर्मेंद्र की फर्स्ट फैमिली से अनबन की खबरों को हेमा मालिनी ने बताया गलत
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस और राजनेता हेमा मालिनी ने हाल ही में धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके पहले परिवार संग अनबन की खबरों को अफवाह बताया और कहा कि एआई पर भरोसा ना करें. उन्होंने ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि धर्मेंद्र के साथ उनकी शादी को लेकर वर्षों तक सार्वजनिक जांच के बावजूद परिवार एक करीबी और एकजुट बंधन शेयर करते हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं, जिनके साथ उनके चार बच्चे सनी, बॉबी, अजेता और विजेता हैं. जबकि दूसरी पत्नी हेमा मालिनी के साथ उनकी दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हैं. 

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के पहले परिवार के बारे में कही ये बात

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के निधन के बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव की खबरों और दावों को गलत बताया और कहा कि हमारा परिवार बहुत एकजुट है. मैं बस इतना ही कह सकती हूं. हम सब एक-दूसरे के साथ खुश हैं. कृपया AI से बनाई गई हर बात पर यकीन न करें." 

धर्मेंद्र के साथ शादी को लेकर हुई आलोचना पर हेमा मालिनी ने कहा, उन्होंने कहा, “हमने कभी इन बातों की परवाह नहीं की. हमने अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जी, न कि उन लोगों के लिए जो हमारी आलोचना करना या हमें परखना चाहते थे. हमने सच्चे प्यार के साथ जिंदगी बिताई. शुरू से ही हमें पता था कि हम एक-दूसरे के लिए ही बने हैं. कोई भी इसे बदल नहीं सकता था.”

ये भी पढ़ें- रस्किन बॉन्ड को सबसे ज्यादा पसंद है ये 77 साल पुराना गाना, लता मंगेशकर की आवाज ने बनाया यादगार

धर्मेंद्र को किया याद

हेमा मालिनी आगे धर्मेंद्र को याद करते हुए इमोशनल हो गईं, जिसके चलते उन्होंने कहा, “मुझे एक बहुत अच्छा पार्टनर मिला.  उनकी यादें मेरे साथ हमेशा रहेंगी. मैंने जो कुछ भी किया, उसमें उन्होंने मेरा साथ दिया. वे कहते थे, ‘आगे बढ़ो. रुको मत. अपना डांस जारी रखो.' उनका मानना ​​था कि डांस एक आध्यात्मिक चीज है और इससे मुझे खुशी मिलती है और मैं स्वस्थ रहती हूं. आज मैं जो कुछ भी कर रही हूं, वह उनके सहयोग और हिम्मत की वजह से ही है. अब मुझे उनकी बहुत याद आती है. वे अब हमारे बीच नहीं हैं और उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती. मुझे हर पल उनकी याद आती है. लोग पूछते हैं कि क्या मैं इससे उबर पाई हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि दुख कभी पूरी तरह खत्म होता है. मुझे उनकी बहुत याद आती है.”

धर्मेंद्र के बारे में 

धर्मेंद्र का मुंबई में 24 नवंबर 2025 को 90वें जन्मदिन से पहले निधन हो गया था. इस दौरान उनका पूरा परिवार अंतिम संस्कार में पहुंचा था. वहीं हेमा मालिनी भी बेटी ईशा देओल के साथ शामिल हुई थीं. हालांकि प्रेयर मीट में धर्मेंद्र की फर्स्ट फैमिली मौजूद थी. जबकि हेमा मालिनी और उनका परिवार नजर नहीं आया था. वहीं दिल्ली में एक्ट्रेस ने अलग से प्रेयर मीट रखी थी, जिसमें राजनीतिक दुनिया के जाने माने लोग शामिल हुए थे. 

ये भी पढ़ें- इमरान हाशमी का वो दर्द भरा रोमांटिक गाना, पत्नी ने बताया 11 साल पहले शूटिंग करते वक्त टूट गए थे आवारापन 2 एक्टर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hema Malini, Dharmendra, Prakash Kaur, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com