जया प्रदा और जीतेंद्र के जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वह 80 के दशक से लेकर आज तक खासा पॉपुलर है. उसका स्टाइल आज भी वैसा ही हटके है शायद यही वजह है कि कोई इसके स्टारडम को फीका ना कर सका. 1980 के दशक के बॉलीवुड का यह गाना आज भी शादियों, पार्टियों और पुराने गानों की महफिलों में सुनाई देता है. “तोहफा तोहफा लाया लाया” फिल्म तोहफा (1984) का सबसे पॉपुलर और यादगार गीत है. यह गाना जितेंद्र और जया प्रदा की केमिस्ट्री, किशोर कुमार-आशा भोसले की कमाल की आवाज, बप्पी लाहिड़ी के म्यूजिक और इंदीवर के बोलों का कमाल है.
गाना रोमांटिक होने के साथ साथ एक डांसिंग नंबर भी है. इसमें हीरो, हीरोइन को प्यार का “तोहफा” देता है और कहता है कि उसका जीवन इसी तोहफे से भर गया है. गानें की शुरुआत कुछ इस तरह होती है “तोहफा तोहफा तोहफा तोहफा लाया लाया लाया लाया, मेरे मेरे मेरे मेरे दिल पे छाया छाया छाया छाया, प्यार का तोहफा तेरा बना है जीवन मेरा…” इसमें आपने देखा होगा कि एक ही शब्द को कितनी बार दोहराया गया है. ये ट्रिक बप्पी दा ने अपने ही हिट गाने से कॉपी की थी. दरअसल 1982 में उनकी फिल्म डिस्को डांसर आई थी. इस फिल्म का गाना 'जिमी जिमी जिमी...आजा आजा आजा' काफी पॉपुलर हुआ था. बप्पी दा ने यहीं से इंस्पिरेशन उठाते हुए कॉपी पेस्ट कर डाला था. कमाल की बात ये थी कि दोनों ही गाने खूब पसंद किए गए.
गाने में प्यार, डेडिकेशन और खुशी का भाव है. जितेंद्र और जया प्रदा के एनर्जेटिक डांस मूव्स, रंग-बिरंगी साड़ियां और ट्रेडिशनल सेटिंग गाने को और अट्रैक्टिव बनाती हैं. यह गाना फिल्म के हल्के-फुल्के और रोमांटिक अंदाज को पूरी तरह से दर्शाता है. इस गाने के संगीतकार बप्पी लहरी थे. वही बोल इंदीवर ने लिखे थे और किशोर कमार-आशा भोसले जैसी लीजेंड्री सिंगर्स की
तेलुगु ब्लॉकबस्टर की कॉपी थी तोहफा
तोहफा में जितेंद्र, जया प्रदा, श्रीदेवी, शक्ति कपूर, कादर खान, असरानी लीड किरदारों में शामिल थे. फिल्म को के.राघवेंद्र राव ने डायरेक्ट किया था और इसे सुरेश प्रोडक्शन्स के बैनर तले डी.रामानायडु ने प्रोड्यूस किया था. यह तेलुगु ब्लॉकबस्टर देवता (1982) का हिंदी रीमेक थी, जिसमें श्रीदेवी और जया प्रदा ने अपने वही किरदार दोहराए थे.
ये Video भी देखें: द ट्रेटर्स 2 के विनर्स के खास बातचीत
यह भी पढ़ें: 48 साल पुराना गाना, साहिर लुधियानवी ने लिखा था गापूची गापूची गमगम, आज तक कोई नहीं जान पाया इस गाने का मतलब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं