विज्ञापन

4000 करोड़ की रामायणम की सीता नो मेकअप लुक पर करती हैं यकीन, पेश से हैं डॉक्टर, एक सॉन्ग एक अरब के पार

4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायणम्’ में सीता का किरदार निभाने जा रही ये एक्ट्रेस बिना मेकअप ही पर्दे पर नजर आती है और असल जिंदगी में एमबीबीएस डॉक्टर भी हैं. उनका गाना ‘राउडी बेबी’ यूट्यूब पर 1 अरब से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है.

4000 करोड़ की रामायणम की सीता नो मेकअप लुक पर करती हैं यकीन, पेश से हैं डॉक्टर, एक सॉन्ग एक अरब के पार
चार हजार करोड़ की रामायणम में सीता, नो मेकअप लुक में यकीन

फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक खूबसूरत एक्ट्रेस हैं. कुछ कुदरती तौर पर खूबसूरती का वरदान लेकर आई हैं तो कुछ सर्जरी के बाद सुंदर दिखने लगी हैं. इन सब में एक बात कॉमन है. सभी खुद को अट्रैक्टिव दिखाने के लिए मेकअप करती हैं. कॉस्मेटिक ब्यूटीज की इस भीड़ में एक अदाकारा ऐसी है जो मेकअप से कोसो दूर है. स्क्रीन पर वो अपनी सादगी से एक मिसाल बन चुकी हैं. और पॉपुलैरिटी ऐसी कि रामायणम में सीता बनने वाली हैं. पेशे से डॉक्टर लेकिन डांस में ऐसी माहिर की एक गाना एक अरब से ज्यादा हिट्स वसूल चुका है.

ये भी पढ़ें: धुरंधर 2 के मेजर इकबाल की गर्लफ्रेंड की 10 तस्वीरें, अर्जुन रामपाल से 15 साल छोटी हैं गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स

सादगी ही बनी सबसे बड़ी ताकत

ये एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि साई पल्लवी हैं. साउथ सिनेमा की सबसे पसंदीदा स्टार्स में शामिल साई पल्लवी को लोग उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनकी सादगी के लिए भी जानते हैं. जहां ज्यादातर स्टार्स कैमरे के सामने ग्लैमरस लुक में नजर आते हैं,. वहीं साई पल्लवी कई फिल्मों में बिना भारी मेकअप के दिखाई दी हैं. यही नेचुरल अंदाज उनके फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आता है. इसी की बदौलत वो रामायणम फिल्म में सीता के रोल के लिए भी परफेक्ट बन गई हैं. साई पल्लवी ने जॉर्जिया से एमबीबीएस की पढ़ाई की है. यानी वो सिर्फ स्क्रीन पर ही नहीं, असल जिंदगी में भी डॉक्टर हैं. लेकिन किस्मत उन्हें फिल्मों की दुनिया में ले आई. दिलचस्प बात ये भी है कि उन्होंने करोड़ों रुपये के फेयरनेस क्रीम विज्ञापनों को सिर्फ इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि वो ऐसी चीजों को प्रमोट नहीं करना चाहती थीं.

‘राउडी बेबी' ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, दुनिया देखती रह गई

साई पल्लवी जितनी शानदार एक्ट्रेस हैं. उतनी ही बेहतरीन डांसर भी मानी जाती हैं. धनुष के साथ उनका गाना ‘राउडी बेबी' रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया था. इस गाने ने यूट्यूब पर 1 अरब से ज्यादा व्यूज हासिल कर इतिहास रच दिया. आज भी ये गाना सोशल मीडिया रील्स और डांस वीडियो में खूब इस्तेमाल होता है. अपनी एक्टिंग से भी वो ये जता चुकी हैं कि हुनर में दम हो तो चेहरा खुद ब खुद खूबसूरती से लबरेज नजर आने लगता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com