विज्ञापन

धुरंधर 2 के मेजर इकबाल की गर्लफ्रेंड की 10 तस्वीरें, अर्जुन रामपाल से 15 साल छोटी हैं गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स

अर्जुन रामपाल ने कुछ समय पहले खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से सगाई कर ली है. साउथ अफ्रीकी मॉडल और फैशन डिजाइनर गैब्रिएला पिछले कई सालों से अर्जुन के साथ हैं. ये दोनों दो बेटों के पेरेंट्स हैं.

धुरंधर 2 के मेजर इकबाल की गर्लफ्रेंड की 10 तस्वीरें, अर्जुन रामपाल से 15 साल छोटी हैं गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स
Arjun Rampal Girlfriend Gabriella Demetriades 10 photos

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल हमेशा से ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. पहले वो मेहर जेसिया के साथ थे. दोनों की मैरिड लाइफ काफी साल तक खुशनुमा रही. फिर अचानक दोनों ने तलाक का ऐलान किया. इस सेपरेशन के बाद अर्जुन रामपाल की लाइफ में एक और हसीना ने एंट्री ली. जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी हिट हो गई. मॉडलिंग की दुनिया में वो पहले से ही एक जाना माना नाम थीं. ये हसीना हैं गैब्रिएला डेमेट्रियड्स. अर्जुन और गैब्रिएला पिछले कई सालों से लिव-इन रिलेशनशिप में हैं और दो बेटों के पेरेंट्स भी हैं. मेहर जेसिया से तलाक के बाद अर्जुन की जिंदगी में गैब्रिएला आईं और धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता मजबूत होता चला गया. आइए जानते हैं गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से जुड़ी दिलचस्प बातें.

ये भी पढ़ें: राजेश खन्ना की अकेलापन और शराब की लत की कहानी, मौसमी चटर्जी ने खोली सच्चाई

गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स का जन्म साउथ अफ्रीका में हुआ. उन्होंने वहीं अपनी पढ़ाई पूरी की और बाद में फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई भी की.

गैब्रिएला ने बहुत छोटी उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था. सिर्फ 16 साल की उम्र से उन्होंने प्रोफेशनल मॉडलिंग शुरू कर दी थी.

मॉडलिंग के अलावा गैब्रिएला फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं. उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘सोनाली केबल' में काम किया था.

गैब्रिएला तेलुगू और तमिल फिल्म ‘ओपिरी' का भी हिस्सा रह चुकी हैं. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस को दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

एक्ट्रेस और मॉडल होने के साथ साथ गैब्रिएला एक सफल फैशन डिजाइनर भी हैं. उनका खुद का क्लोदिंग ब्रांड ‘Deme by Gabriella' काफी पॉपुलर है.

गैब्रिएला ‘VRTT Vintage' नाम के प्लेटफॉर्म की को-फाउंडर भी हैं, जो फैशन और विंटेज स्टाइल से जुड़ा है.

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला की मुलाकात 2018 में कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी. इसके कुछ समय बाद दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी. उम्र में दोनों के बीच 15 साल का फासला है.

ये कपल जुलाई 2019 में बेटे अरिक के पेरेंट्स बना था. इसके बाद 2023 में उनके दूसरे बेटे आरिव का जन्म हुआ.

अर्जुन रामपाल पहले कह चुके हैं कि उनके लिए शादी सिर्फ एक कागज का टुकड़ा है. उनका मानना है कि बिना शादी के भी रिश्ता मजबूत हो सकता है.

गैब्रिएला इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनके 6 लाख 80 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और फैंस उनकी तस्वीरों को खूब पसंद करते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com