विज्ञापन

38 साल पहले महाभारत में बना घटोत्कच, प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात बोले- पहले 160 किलो का था अब हल्का हो गया

दूरदर्शन की महाभारत में घटोत्कच का किरदार निभाने वाले रजाक खान ने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की. रजाक अपनी फिल्म में नीम करोली बाबा के किरदार के लिए महाराज जी से आशीर्वाद लेना पहुंचे थे.

38 साल पहले महाभारत में बना घटोत्कच, प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात बोले- पहले 160 किलो का था अब हल्का हो गया
जब प्रेमानंद महाराज से मिले घटोत्कच
Social Media
नई दिल्ली:

स्वामी प्रेमानंद किसी परिचय के मोहताज नहीं. सोशल मीडिया पर अपनी ज्ञान भरी बातों की रील्स के जरिए वो यंग जनता के बीच भी पॉपुलर हैं और सेलेब्स के बीच भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, राज कुंद्रा, हेमा मालिनी जैसे तमाम बड़े सेलेब्स उनसे मुलाकात करने पहुंचते हैं. कुछ समय पहले दूरदर्शन की महाभारत के एक पॉपुलर कलाकार रजाक खान उनसे मिलने पहुंचे. रजाक महाभारत में घटोत्कच के किरदार में नजर आए थे. वे महाराज जी के पास गए तो वीडियो सोशल मीडिया पर इस मुलाकात का वीडियो वायरल हो गया.

प्रेमानंद महाराज को देख क्या बोले रजाक खान

रजाक खान जैसे ही प्रेमानंद महाराज के सामने पहुंचे उन्होंने हाथ जोड़कर प्रणाम किया और बताया कि वे दूरदर्शन की महाभारत के घटोत्कच हैं. रजाक ने कहा कि वह नीम करोली बाबा का रोल करने जा रहे हैं इसलिए उनसे आशीर्वाद लेने आए हैं. रजाक ने कहा, आपका आशीर्वाद लेने पहली बार आया हूं. तब 160 किलो वजन था. अब थोड़ा हल्का हो गया हूं.

घटोत्कच के किरदार से रजाक खान ने जीता दिल

90 के दशक में दूरदर्शन पर महाभारत सीरियल से दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने वाले रजाक खान ने घटोत्कच के किरदार में ऐसी जान फूंकी कि लोग उन्हें आज भी भुला नहीं पाए. शारीरिक बनावट के साथ साथ भारी भरकम आवाज उनकी परफॉर्मेंस की खासियत थी. हिडिंबा के बेटे के किरदार में रजाक खान ने खुद को बेहतरीन तरीके से साबित किया. रजाक केवल टीवी तक सीमित नहीं थे. महाभारत में नाम कमाने के बाद उन्होंने फिल्मी पर्दे पर भी किस्मत आजमाई और गुलाम, अचानक जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभाए. बॉलीवुड की दुनिया में उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं चला लेकिन उन्होंने जितना भी काम किया उसे खूब पसंद किया गया. 

यह भी पढ़ें: नीम करोली बाबा के बाद अब भगवान खाटू श्याम पर बन रही फिल्म, हारे का सहारा बने बाबा की सच्ची कहानी 2027 में होगी रिलीज

महाभारत दूरदर्शन का एक ऐसा शो रहा है जिसने फिल्मी इंडस्ट्री को भी कई मंझे हुए कलाकार दिए. यूं भी कहा जा सकता है कि इस शो ने गजेंद्र चौहान, गूफी पेंटल, पंकज धीर, पुनीत इस्सर जैसे चेहरों को घर घर में मशहूर कर दिया और इनके करियर की गाड़ी को तेज रफ्तार दी.

ये Video भी देखें: द ट्रेटर्स 2 के विनर्स के खास बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahabharat, Ghatotkatch, Razzak Khan, Premananad Maharaj, Doordarshan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com