विज्ञापन

33 साल पुराना करवा चौथ का गाना, लाल-पीली चूड़ियां पहन सुहागिन बनीं ममता कुलकर्णी, साधना सरगम की आवाज में सुहाग के अमर रहने की कामना

करवा चौथ आते ही 90s का यह एवरग्रीन गाना फिर से सुहागिनों की जुबां पर लौट आता है. लाल-पीली चूड़ियों में सजीं ममता कुलकर्णी चौथ माता की पूजा करते हुए और साधना सरगम की आवाज में सजा ये गाना आज भी पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना का सबसे खास गीत माना जाता है.

33 साल पुराना करवा चौथ का गाना, लाल-पीली चूड़ियां पहन सुहागिन बनीं ममता कुलकर्णी, साधना सरगम की आवाज में सुहाग के अमर रहने की कामना
ममता कुलकर्णी और साधना सरगम का ये गाना लेडीज का फेवरेट

करवा चौथ का त्योहार आते ही बॉलीवुड के कई पुराने गाने याद आने लगते हैं. इन गानों में प्यार है, पति की लंबी उम्र की कामना है और सुहागिनों के मन की भावनाएं भी हैं. ऐसा ही एक गाना 33 साल पहले रिलीज हुआ था, जिसमें ममता कुलकर्णी लाल-पीली चूड़ियां पहनकर करवा चौथ मनाती नजर आई थीं. साधना सरगम की आवाज में गाया गया यह गाना आज भी इस त्योहार की याद दिलाता है. फिल्म ‘आशिक आवारा' का यह गाना ‘अमर मेरा सुहाग रहे' है, जिसमें करवा चौथ की पूजा और पति के लिए पत्नी की प्रार्थना को खूबसूरती से दिखाया गया है.

करवा चौथ की पूजा और सुहाग की कामना

‘अमर मेरा सुहाग रहे' गाने में ममता कुलकर्णी चौथ माता की पूजा करती नजर आती हैं. लाल-पीला कपड़ा, चूड़ियां और सुहागिनों का पारंपरिक अंदाज इस गाने को खास बनाता है. गाने के बोल में एक पत्नी की अपने पति के लिए लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना है. साधना सरगम की आवाज इस गाने को भावुक बना देती है. आनंद बख्शी ने इसके बोल लिखे हैं, जबकि संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया है. गाने में करवा चौथ की कथा सुनाने और माता की जय-जयकार करने का भी जिक्र है.

‘आशिक आवारा' में नजर आए थे सैफ और ममता

यह गाना साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘आशिक आवारा' का हिस्सा है. फिल्म का निर्देशन उमेश मेहरा ने किया था. इसमें सैफ अली खान और ममता कुलकर्णी मुख्य भूमिकाओं में थे. सैफ के साथ शर्मिला टैगोर, कादर खान, सईद जाफरी, मोहनीश बहल और पंकज धीर जैसे कलाकार भी नजर आए थे. 

फिल्म की कहानी जिमी नाम के एक लड़के की है, जिसे बचपन में एक भिखारी पालता है. बड़े होने पर जिमी कई मुश्किलों में फंस जाता है. इसी दौरान उसकी मुलाकात ज्योति से होती है, जिसका किरदार ममता कुलकर्णी ने निभाया था. दोनों के बीच प्यार होता है, लेकिन कहानी में कई उतार-चढ़ाव आते हैं.

सैफ और ममता को मिला था सम्मान

‘आशिक आवारा' ने सैफ अली खान और ममता कुलकर्णी के करियर में खास जगह बनाई. सैफ को इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड मिला था. वहीं, ममता कुलकर्णी को फिल्मफेयर का लक्स न्यू फेस ऑफ द ईयर सम्मान मिला था.

ये भी पढ़ें: 33 साल पुराना गाना, राजस्थानी रंग में रंगी जूही चावला, 90s से लेकर आज तक सुहागिनों की प्लेलिस्ट में शामिल, अलका-सानू की एवरग्रीन आवाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mamta Kulkarni, Saif Ali Khan, Aashik Aawara, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com