विज्ञापन

कभी दिवाली पर घर-घर में देखी जाती थी 32 साल पुरानी ये फिल्म, दूरदर्शन पर आते ही टीवी से चिपक जाता था पूरा परिवार

एक फिल्म 32 साल पहले रिलीज हुई थी, जिसे दूरदर्शन पर खूब दिखाया जाता है. यह फिल्म सलमान खान की ब्लॉकबस्टर ‘हम आपके हैं कौन’ है. 1994 में आई इस फैमिली ड्रामा फिल्म को निर्देशक सूरज बड़जात्या ने बनाया था.

कभी दिवाली पर घर-घर में देखी जाती थी 32 साल पुरानी ये फिल्म, दूरदर्शन पर आते ही टीवी से चिपक जाता था पूरा परिवार
दीवाली पर दूरदर्शन की पसंद बनती थी सलमान खान की ये सुपरहिट फिल्म
NDTV

दिवाली का त्योहार अब अपने-अपने अंदाज से मनाना पसंद करते हैं. सिनेमा प्रेमी घर पर फिल्में देखना पसंद करते हैं. एक समय था जब दीवाली की छुट्टी पर दूरदर्शन पर एक खास फिल्म बार-बार दिखाई जाती थी, जिसे पूरा परिवार एक साथ बैठकर देखता था. ऐसी ही एक फिल्म 32 साल पहले रिलीज हुई थी, जिसे दूरदर्शन पर खूब दिखाया जाता है. यह फिल्म सलमान खान की ब्लॉकबस्टर ‘हम आपके हैं कौन' है. 1994 में आई इस फैमिली ड्रामा फिल्म को निर्देशक सूरज बड़जात्या ने बनाया था. 

दूरदर्शन पर जरूर आती थी ये फिल्म

‘हम आपके हैं कौन' में सलमान खान के साथ माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में थीं. फिल्म में मोहनीश बहल, रेणुका शहाणे, अनुपम खेर, रीमा लागू और आलोक नाथ जैसे कलाकारों ने भी खास भूमिका निभाईं. इसकी कहानी परिवार, रिश्तों और प्यार पर आधारित थी, जो उस समय के दर्शकों को बहुत पसंद आई.

Latest and Breaking News on NDTV

दूरदर्शन के जमाने में त्योहारों पर खास फिल्में दिखाई जाती थीं. दीवाली पर ‘हम आपके हैं कौन' का प्रसारण लगभग तय था. परिवार के बड़े-छोटे सब मिलकर टीवी के सामने बैठ जाते थे. फिल्म के गाने और इमोशनल सीन्स घर-घर में चर्चा का विषय बन जाते थे. कई लोगों के लिए दीवाली का जश्न इस फिल्म के बिना अधूरा लगता था.

हम आपके हैं कौन का कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर भी ‘हम आपके हैं कौन' ने नया रिकॉर्ड बनाया. करीब 6 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने भारत में 70 करोड़ से ज्यादा कमाई की. यह 90 के दशक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही. दुनियाभर में इसकी कमाई 100 करोड़ के पार चली गई थी, जो उस समय की भारतीय फिल्मों के लिए बड़ी उपलब्धि मानी गई.

‘हम आपके हैं कौन' की सफलता का बड़ा कारण उसकी सरल और दिल को छू लेने वाली कहानी थी. परिवार के रिश्तों को सुंदर तरीके से दिखाया गया था. गाने भी बहुत लोकप्रिय हुए और आज भी सुने जाते हैं. माधुरी दीक्षित और सलमान खान की जोड़ी ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया. यह फिल्म न सिर्फ सलमान खान के करियर का बड़ा पड़ाव बनी, बल्कि हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार फैमिली ड्रामा फिल्मों में भी शुमार हो गई. 

यह भी पढ़ें | 10-15 रीटेक के बाद शूट हुआ था 'हम आपके हैं कौन' का ये चंद सेकंड का सीन, परफेक्ट शॉट लेने में छूट गए थे पसीने

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hum Aapke Hain Koun, Hum Aapke Hain Koun 100 Crore, Hum Aapke Hain Koun 1994, Hum Aapke Hain Koun Box Office, Hum Aapke Hain Koun Box Office Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com