विज्ञापन

संजय दत्त ने डोनल्ड ट्रम्प की बेटी से की खास मुलाकात, भारतीय रंग में रंगी नजर आईं टिफनी, देखें वायरल फोटो

संजय दत्त ने टिफनी ट्रम्प से इस खास मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की. इसके बाद लोग इस तस्वीर पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं.

संजय दत्त ने डोनल्ड ट्रम्प की बेटी से की खास मुलाकात, भारतीय रंग में रंगी नजर आईं टिफनी, देखें वायरल फोटो
संजय दत्त ने शेयर की खास मुलाकात की फोटो
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अपनी एक पोस्ट के चलते फिलहाल सुर्खियों में हैं. चर्चा इसलिए है क्योंकि संजू बाबा कुछ खास लोगों से मिले और इसकी झलक उन्होंने एक तस्वीर के जरिए दिखाई. संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर इस यादगार मुलाकात का जिक्र करते हुए एक पोस्ट की. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, खूबसूरत टिफनी ट्रंप, हैंडसम माइकल बोलोस और माननीय अमेरिकी राजदूत श्री सर्जियो गोर से मिलकर बहुत अच्छा लगा. साथ में मेरे रॉकस्टार भाई राजेश्वरी सिंह जी भी थे. आपसे जल्द ही दोबारा मिलने की उम्मीद करता हूं!”

संजू बाबा की इस मुलाकात की तस्वीर में संजय दत्त ट्रेडिशनल सफेद कुर्ता और पीला गमछा पहने नजर आ रहे हैं. उनके साथ टिफनी ट्रंप गुलाबी और हरे रंग के खूबसूरत लहंगे में बहुत ही प्यारी दिख रही हैं. माइकल बोलोस केसरिया से रंग की शेरवानी में और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर सूट में दिख रहे हैं. राजेश्वरी सिंह भी पीले गमछे के साथ मौजूद हैं. तस्वीर किसी शानदार होटल या इवेंट हॉल में ली गई लगती है.

यह मुलाकात भारतीय फिल्म इंडस्ट्री और अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के बीच कल्चरल एक्सचेंज का एक खूबसूरत एग्जाम्पल है. संजय दत्त की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही, जहां लोग इस तस्वीर और मुलाकात पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. इनके लुक्स देखकर ऐसा लग रहा है कि ये किसी गणपति सेलिब्रेशन में ली गई तस्वीर है. हालांकि इस बारे में संजू बाबा ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है. 

इसके अलावा 14 सितंबर यानी कल संजय दत्त प्रोड्यूसर और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी नामी हस्ती, सलमान खान के खास दोस्त नदीम खान से मुलाकात करते और बप्पा के दर्शन करते भी नजर आए थे. इस इवेंट से भी संजू बाबा के वीडियो खूब वायरल हुए थे. यहां भी बाबा ने अपने ट्रेडिशन अंदाज से दिल जीत लिया.

ये Video भी देखें: कौन है वो एक्टर जो करता है सबसे ज्यादा रिहर्सल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Dutt, Sanjay Dutt Age, Sanjay Dutt Films, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com