विज्ञापन

2026 की वो फिल्म, सलमान-संजय-विद्या-अभिषेक ने नहीं ली एक रुपए की फीस, रिलीज से पहले कमाए 193 करोड़

कई सितारों से सजी रितेश देशमुख की पीरियड-ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' का धमाल देखने को मिल रहा है. मल्टीस्टारर फिल्म की सफलता के बीच एक दिलचस्प खुलासा हुआ है.

2026 की वो फिल्म, सलमान-संजय-विद्या-अभिषेक ने नहीं ली एक रुपए की फीस, रिलीज से पहले कमाए 193 करोड़
राजा शिवाजी में कास्ट की फीस

कई सितारों से सजी रितेश देशमुख की पीरियड-ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' का धमाल देखने को मिल रहा है. मल्टीस्टारर फिल्म की सफलता के बीच एक दिलचस्प खुलासा हुआ है. मुख्य अभिनेता और निर्माता रितेश देशमुख ने बताया कि फिल्म में काम करने वाले सभी बड़े कलाकारों ने एक भी पैसा फीस के रूप में नहीं लिया. उन्होंने बताया कि हर किसी ने छत्रपति शिवाजी महाराज के सम्मान में मुफ्त में काम किया है. रितेश देशमुख ने जानकारी देते हुए बताया, “इस फिल्म को बनाने का उद्देश्य महाराज की विरासत को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाना था. हमने कई किताबें पढ़ीं और बहुत मेहनत की. हर कलाकार ने महाराज के प्रति सम्मान दिखाते हुए बिना किसी फीस के काम किया. हर किसी ने महाराज के लिए मुफ्त में काम किया है.”

1 मई को रिलीज हुई जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. महाराष्ट्र में इसे सबसे ज्यादा स्क्रीनों पर लगाया गया है. फिल्म को हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में रिलीज किया गया है. फिल्म में सलमान खान ने गेस्ट अपीयरेंस में शिवाजी महाराज के अंगरक्षक जीवा महाले का किरदार निभाया है. 

अभिषेक बच्चन ने शिवाजी महाराज के बड़े भाई संभाजी शाहजी भोसले का रोल किया है, जबकि संजय दत्त ने अफजल खान का किरदार निभाया है. इनके अलावा, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, बोमन ईरानी, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते और जेनेलिया देशमुख जैसे सितारे भी फिल्म का हिस्सा हैं. रितेश देशमुख खुद फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं और उन्होंने निर्माण में भी अहम भूमिका निभाई है.

रितेश ने बताया कि पिछले साढ़े तीन साल से वह इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे. उन्होंने कहा, “महाराज का इतिहास इतना विशाल है कि उसे एक फिल्म में पूरी तरह समेटना मुश्किल है. हमने इस फिल्म को इतिहास के साथ कोई समझौता किए बिना बनाने की कोशिश की है.”

फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख ने किया है. गर्मियों की छुट्टियों को देखते हुए रितेश देशमुख ने कहा कि यह फिल्म पूरे परिवार और बच्चों के लिए महाराज शिवाजी के जीवन और इतिहास को जानने का बेहतरीन मौका है. आपको बता दें कि इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही डिजिटल राइट्स, म्यूजिक राइट्स और टीवी राइट्स बेचकर 193 करोड़ की कमाई कर ली है.

यह भी पढ़ें: आसिफ शेख की वाइफ की 9 फोटो, मकान मालिक की बेटी पर आया था विभूति का दिल, लोग बोले- अनीता भाभी भी फेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raja Shivaji, Raja Shivaji Box Office, Riteish Deshmukh, Salman Khan, Raja Shivaji News, Raja Shivaji Records
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com