विज्ञापन

Raja Shivaji box office Day 2: राजा शिवाजी की बॉक्स ऑफिस पर दो दिन में बंपर कमाई, राम गोपाल वर्मा ने की रितेश देशमुख की जमकर तारीफ

राजा शिवाजी ने दो दिनों में 21.90 करोड़ का नेट कलेक्शन इंडिया में कर लिया है. जबकि फिल्म को मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं और सलमान खान के कैमियो की तारीफ हो रही है. 

Raja Shivaji box office Day 2: राजा शिवाजी की बॉक्स ऑफिस पर दो दिन में बंपर कमाई, राम गोपाल वर्मा ने की रितेश देशमुख की जमकर तारीफ
राम गोपाल वर्मा ने रितेश देशमुख की राजा शिवाजी का किया रिव्यू
नई दिल्ली:

1 मई को रितेश देशमुख की ऐतिहासिक ड्रामा राजा शिवाजी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसमें एक्टिंग और डायरेक्शन खुद एक्टर ने किया है. फिल्म को हिंदी और मराठी भाषा में जबरदस्त ओपनिंग मिली. वहीं दूसरे दिन भी फिल्म ने खूब कलेक्शन हासिल किया है. इसी बीच फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा, जिन्होंने पिछले दिनों आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत धुरंधर की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने एक्स पर रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख को बधाई दी, जो राजा शिवाजी में नजर आ रहे हैं. 

राम गोपाल वर्मा ने किया राजा शिवाजी का रिव्यू

राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर लिखा, "हे जेनेलिया, बधाई हो! जिस तरह से तुम्हारी #RajaShivaji बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है, वह सचमुच कमाल का है. रितेश देशमुख, एक डायरेक्टर और एक्टर दोनों ही रूपों में थिएटरों में तहलका मचा रहे हैं और वह सचमुच #ShivajiMaharaj के पुनर्जन्म जैसे लग रहे हैं." इस पोस्ट पर फैंस ने भी तारीफ की है और सलमान खान के कैमियो का भी जिक्र किया है. 

ये भी पढ़ें- तारक मेहता के जेठालाल धुरंधर 2 एक्टर राकेश बेदी के साथ 28 साल पहले किया था काम, कहा- वह पहले से ही एक बड़े स्टार थे

राजा शिवाजी का डे 2 कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, राजा शिवाजी ने पहले दिन मराठी भाषा में 8 करोड़ और हिंदी में 3.35 करोड़ की ओपनिंग की थी, जिसके बाद दूसरे दिन मराठी में 7.15 करोड़ और हिंदी में 3.4 करोड़ की कमाई हासिल की. वहीं दो दिनों का कलेक्शन 21.90 करोड़ नेट कलेक्शन हो गया है. जबकि इंडिया ग्रॉस 26.06 करोड़ का हुआ है. वहीं वर्ल्डवाइड 26.06 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की है. 

राजा शिवाजी के बारे में 

राजा शिवाजी में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के अलावा अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, संजय दत्त और बोमन ईरानी अहम किरदार में नजर आए हैं. जबकि रितेश देशमुख के 10 साल के बेटे राहिल ने एक्टिंग डेब्यू किया है. फिल्म को ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख ने प्रोड्यूस किया है और जियो स्टूडियोज ने प्रेजेंट किया है. 

ये भी पढ़ें- काजोल के क्रश की 6 फोटो, लगातार 14 फिल्में दी थीं फ्लॉप, फिर भी है 2,700 करोड़ नेटवर्थ

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raja Shivaji Box Office, Raja Shivaji Riteish Deshmukh, Ram Gopal Varma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com