विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2018

‘सत्या’ के 20 साल : मनोज वाजपेयी फिल्म में 'भीखू म्हात्रे' नहीं, निभाना चाहते थे ये रोल

फिल्म ‘ सत्या ’ के किरदार भीखू म्हात्रे को अभिनेता मनोज वाजपेयी ने अपनी अदाकारी से बेहद चर्चित बना दिया था.

‘सत्या’ के 20 साल : मनोज वाजपेयी फिल्म में 'भीखू म्हात्रे' नहीं, निभाना चाहते थे ये रोल
मनोज वायपेयी (फाइल फोटो)
  • 'सत्या' फिल्म के 20 साल
  • मनोज का था भीखू म्हात्रे का किरदार
  • लेकिन करना चाहते थे ये रोल
नई दिल्ली: फिल्म ‘ सत्या ’ के किरदार भीखू म्हात्रे को अभिनेता मनोज वाजपेयी ने अपनी अदाकारी से बेहद चर्चित बना दिया था. लेकिन जब उन्हें इस भूमिका का प्रस्ताव दिया गया था तब वह खुश नहीं थे क्योंकि उनकी इच्छा शीर्षक किरदार को निभाने की थी. सत्या तीन जुलाई 1998 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने लेखक अनुराग कश्यप और वाजपेयी का करियर संवार दिया. कश्यप ने अभिनेता सौरभ शुक्ला के साथ मिल कर फिल्म की पटकथा लिखी थी. 

मनोज वाजपेयी ने बताया , ''शुरुआत में यह समझौता हुआ था कि शीर्षक भूमिका मैं निभाऊंगा लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें शीर्षक भूमिका के लिए नहीं बल्कि और दमदार मौजूदगी के लिए अभिनेता की तलाश है. मुझे सही किरदार मिला इसके लिए मैं अब ईश्वर का शुक्रिया अदा करता हूं.''

The Family Man से वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखेंगे मनोज बायपेयी, शेयर किया एक्सपीरियंस...

देखें-


वाजपेयी ने बताया कि उन्होंने भीखू के बोलने के लहजे की प्रेरणा अपने रसोईये से ली थी जो कोल्हापुर का रहने वाला था. सत्या की रिलीज के हफ्ते भर के भीतर फिल्म को तबाह बता दिया गया क्योंकि इसे देखने केवल 15-20 लोग ही आए, लेकिन अचानक दर्शकों की संख्या बढ़ने लगी और ऐसे कई सिनेमा हॉल, जिन्होंने फिल्म उतार दी थी, उन्होंने इसका प्रदर्शन फिर शुरू कर दिया. 

(इनपुट भाषा से)
लेखक के बारे में
img
अल्केश कुशवाहा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manoj Bajpayee, 20 Year Of Satya, Bhiku Mhatre
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com