विज्ञापन

2 सुपरस्टार भाई…साथ हुए फ्लॉप, फिर हिट मशीन बनकर किया कमबैक, लेकिन 2025 ने कर दिया बड़ा खेल

बॉलीवुड में स्टार किड्स की कमी नहीं रही, लेकिन बहुत कम ऐसे सितारे हुए हैं जिन्होंने सफलता, फ्लॉप और फिर धमाकेदार वापसी तीनों दौर एक साथ देखे हों. सनी देओल और बॉबी देओल भी ऐसे ही दो नाम हैं.

2 सुपरस्टार भाई…साथ हुए फ्लॉप, फिर हिट मशीन बनकर किया कमबैक, लेकिन 2025 ने कर दिया बड़ा खेल
बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं देओल ब्रदर्स

बॉलीवुड में स्टार किड्स की कमी नहीं रही, लेकिन बहुत कम ऐसे सितारे हुए हैं जिन्होंने सफलता, फ्लॉप और फिर धमाकेदार वापसी तीनों दौर एक साथ देखे हों. सनी देओल और बॉबी देओल भी ऐसे ही दो नाम हैं, जिन्होंने 90 के दशक में इंडस्ट्री पर राज किया. फिर एक लंबा दौर ऐसा आया जब उनकी फिल्मों को दर्शक मिलना बंद हो गए. कई साल तक दोनों भाइयों का करियर पटरी से उतरा नजर आया, लेकिन फिर अचानक किस्मत ने ऐसा पलटा मारा कि पूरा बॉलीवुड हैरान रह गया. ‘गदर 2' और ‘एनिमल' के साथ देओल ब्रदर्स ने न सिर्फ अपना खोया स्टारडम वापस पाया, बल्कि एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े पर्दे पर उनका जलवा अभी खत्म नहीं हुआ है.

एक समय ऐसा आया कि लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद इंडस्ट्री में यह चर्चा होने लगी थी कि देओल ब्रदर्स का दौर अब खत्म हो चुका है. सनी देओल की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी, जबकि बॉबी देओल लंबे समय तक बड़े पर्दे से लगभग गायब ही हो गए. सोशल मीडिया पर बॉबी को लेकर मीम्स बनने लगे थे और लोग सवाल पूछने लगे थे कि आखिर ये स्टार्स अचानक कहां गायब हो गए. लेकिन फिर आया साल 2023, जिसने पूरी कहानी बदल दी.

इन फिल्मों से किस्मत ने ली करवट

22 साल बाद तारा सिंह बनकर लौटे सनी देओल ने ‘गदर 2' से ऐसा तूफान मचाया कि सिनेमाघरों में सीटियां और तालियां गूंजने लगीं. फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और साबित कर दिया कि सनी देओल का स्टारडम अभी खत्म नहीं हुआ है. दूसरी तरफ बॉबी देओल ने ‘एनिमल' में छोटे से रोल से भी पूरी लाइमलाइट लूट ली. फिल्म में उनकी खामोशी, लुक और खतरनाक स्क्रीन प्रेजेंस ने लोगों को इतना प्रभावित किया कि सोशल मीडिया पर उन्हें ‘लॉर्ड बॉबी' कहा जाने लगा. प्रकाश झा की वेब सीरीज ‘आश्रम' में भी उनकी खासी तारीफ हुई.

यानी जिस समय लोग दोनों भाइयों को खत्म मान चुके थे, उसी समय दोनों ने अपने करियर की सबसे बड़ी वापसी कर डाली. एक तरफ सनी देओल फिर से बड़े पर्दे के मास हीरो बन गए, तो दूसरी तरफ बॉबी देओल नई पीढ़ी के फेवरेट विलेन बनकर उभरे. जब दोनों भाइयों का करियर मुश्किल दौर से गुजर रहा था, तब धर्मेंद्र लगातार उनका हौसला बढ़ाते रहे. सनी और बॉबी कई बार कह चुके हैं कि मुश्किल दौर में उनके पिता ने ही उन्हें टूटने नहीं दिया. शायद यही वजह है कि इतने उतार-चढ़ाव देखने के बाद भी देओल परिवार आज फिर बॉलीवुड के सबसे चर्चित परिवारों में गिना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: फेम गुरुकुल में अरिजीत सिंह को हराने वाले काजी तौकीर 21 साल बाद आए सामने, बोले- 'उसमें जलन और घमंड...'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com