विज्ञापन

Ikka Movie Review: ढाई किलो के हाथ नहीं शातिर दिमाग से शह और मात का है खेल, जानें कैसी है सनी देओल-अक्षय खन्ना की इक्का

Ikka Review: धुरंधर के बाद अक्षय खन्ना और बॉर्डर 2 के बाद सनी देओल की पहली फिल्म रिलीज हो गई है. सनी ने 65 की उम्र में ओटीटी पर इक्का से डेब्यू किया है. जानें कैसी है नेटफ्लिक्स मूवी.

Ikka Movie Review: ढाई किलो के हाथ नहीं शातिर दिमाग से शह और मात का है खेल, जानें कैसी है सनी देओल-अक्षय खन्ना की इक्का
Ikka Movie Review: सनी देओल और अक्षय खन्ना की नेटफ्लिक्स मूवी इक्का का रिव्यू
Netflix
नई दिल्ली:

Ikka Movie Review: सनी देओल को उनके ढाई किलो के हाथ के लिए पहचाना जाता है. जब वो पड़ता तो आदमी उठता नहीं उठ जाता है. लेकिन इस बार वह ढाई किलो के हाथ से नहीं शातिर दिमाग के जरिये इक्का बने हैं. अक्षय खन्ना और सनी देओल की फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. धुरंधर के बाद अक्षय खन्ना और बॉर्डर 2 के बाद सनी देओल की यह पहली रिलीज है. यही नहीं, सनी देओल ने 65 की उम्र में इस फिल्म से ओटीटी डेब्यू भी किया है. फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने किया है. फिल्म में दीया मिर्जा और तिलोत्तमा शो भी लीड रोल में हैं. आइए जानते हैं कैसी है नेटफ्लिक्स की इक्का.

इक्का फिल्म की स्टोरी

इक्का की शुरुआत दो जगह से होती है. एक जगह सनी देओल और दीया मिर्जा की बेटी एक बीमारी से जूझ रही है. दूसरी तरफ अक्षय खन्ना के साथ कार में नजर आने वाले लड़की बुरी तरह घायल सड़क किनारे मिलती है. अब सनी देओल एक नामचीन वकील हैं जो केस हारते नहीं हैं. इसलिए उन्हें इक्का कहा जाता है. अब सनी देओल को एक मजबूरी की वजह से अक्षय खन्ना का केस लड़ना पड़ता है. उनकी बेटी, अक्षय खन्ना और इस मजबूरी का कनेक्शन होता है. तो क्या इक्का इस बार मजलूमों को इंसाफ नहीं दिला पाता है. यही फिल्म की कहानी है 

फिल्म की शुरुआत में एक मजेदार सीन है जिसमें सनी देओल हिट एंड रन केस के बारे में बताते हैं कि किस तरह एक अमीरजादा कुछ लोगों को कुचल देता है. इस सीन को देखते ही चेहरे पर मुसकान आ जाती है और कुछ पुरानी बातें जेहन में कौंध जाती हैं. फिल्म के कोर्ट रूम सीन अच्छे हैं जबकि कोर्ट से बाहर के सीन मजेदार नहीं हैं. जिस तरह का पेस और ताकत कोर्टरूम ड्रामा होनी चाहिए, वो एनर्जी फिल्म में मिसिंग हैं. कहानी को थोड़ा और कसावट वाला बनाया जा सकता था. 

एक्टिंग कैसी है

अक्षय खन्ना ने धुरंधर में रहमान डकैत बनकर जो भी किया वो इतिहास बन गया. धुरंधर के बाद अक्षय खन्ना की ये कोई पहली फिल्म है. तो उन्होंने अच्छा काम किया है, लेकिन शानदार जैसा नहीं. सनी देओल ठहरे ढाई किलो के मुक्के वाले. तो वो वकील और परिवार के बीच शांति के साथ चीजों को सुलझाते हुए थोड़ा मायूस कर देते हैं. अब सनी पाजी हैं तो ढाई किलो का हाथ तो चलना ही चाहिए, फिर चाहे वो विलेन पर हो या डायलॉग में. तिलोत्तमा शोम ठीक-ठाक है और दीया मिर्जा भी ओके हैं.  

इक्का मूवी का वर्डिक्ट

अगर आपको कोर्टरूम ड्रामा पसंद है तो इस फिल्म को जरूर अपना सकते हैं, लेकिन दामिनी जैसा माहौल और एनर्जी की कतई उम्मीद मत करिएगा. फिल्म ओटीटी पर है तो आराम से फुर्सत में देखी जा सकती है. लेकिन कोई बहुत बड़ी उम्मीद मत रखिएगा, निराशा हो सकती है.

रेटिंग: 2/5 रेटिंग
डायरेक्टर: सिद्धार्थ पी मल्होत्रा
कलाकार: सनी देओल, अक्षय खन्ना, तिलोत्तमा शोमं और दीया मिर्जा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ikka Movie Review, Ikka Review, Sunny Deol, Akshay Khanna, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com