विज्ञापन

195 मिनट की रामायण में रावण को मिले 65 मिनट, रावण के नाम रहना वाला है रामायण पार्ट 1

नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म रामायण पार्ट 1 को सेंसर बोर्ड से बिना किसी कट के यू सर्टिफिकेट मिल गया है. फिल्म के हिंदी वर्जन की कुल अवधि 195 मिनट यानी तीन घंटे 15 मिनट तय की गई है. इसमें रावण को 65 मिनट मिले हैं.

195 मिनट की रामायण में रावण को मिले 65 मिनट, रावण के नाम रहना वाला है रामायण पार्ट 1
195 मिनट की रामायण में 65 मिनट मिले रावण को?
NDTV

नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म रामायण पार्ट 1 को सेंसर बोर्ड से बिना किसी कट के यू सर्टिफिकेट मिल गया है. फिल्म के हिंदी वर्जन की कुल अवधि 195 मिनट यानी तीन घंटे 15 मिनट तय की गई है. रिलीज से कुछ दिन पहले आई रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि रावण का किरदार निभा रहे साउथ सुपरस्टार यश को पहले पार्ट में करीब 65 मिनट का स्क्रीन टाइम मिला है. इस तरह रामायण का पहला पार्ट रावण के नाम होने जा रहा है क्योंकि उनका तांडव देखकर पहले ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज है.

यह भी पढ़ें | Ramayana Advance Booking: रिलीज से 5 दिन पहले रामायण ने कमाए इतने करोड़, सेंसर बोर्ड ने दिया U सर्टिफिकेट

पहले रिपोर्ट्स में कहा गया था कि यश पहले पार्ट में सिर्फ 15 मिनट के लिए नजर आएंगे और उनकी बड़ी भूमिका दूसरे पार्ट में होगी. लेकिन ताजा दावों के मुताबिक यश का स्क्रीन टाइम एक घंटे से अधिक है, जो फिल्म की कुल लंबाई का लगभग एक-तिहाई हिस्सा है. फैंस इसे रावण के किरदार को दी गई अहमियत मान रहे हैं.

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में हैं, जबकि यश रावण बनकर पर्दे पर छाएंगे. मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक रूप से स्क्रीन टाइम की पुष्टि नहीं की है. यश ने फिल्म के लिए लगभग 55 दिन की शूटिंग है. ऐसे में किसी हद तक यह साफ हो जाता है कि रामायण पार्ट को लेकर किया जा रहा ये दावा सही साबित हो सकता है. राम-रावण युद्ध दूसरे पार्ट में दिखाया जाएगा, फिर भी पहले पार्ट में रावण की इतनी बड़ी मौजूदगी उनके फैन्स में काफी सुर्खियां बटोर रही है.

यह भी पढ़ें | Ramayana Review: 4000 करोड़ी ‘रामायणम्' को मिले पॉजीटिव रिव्यू, इंटरनेशनल समीक्षकों ने की जमकर तारीफ

फिल्म 5 नवंबर 2026 को कई भाषाओं में रिलीज होने वाली है. एडवांस बुकिंग में भी भारत में ये लगभग 20 करो़ड़ रुपये कमा चुकी है. वैसे भी यश को पावरफुल किरदार निभाने के लिए पहचाना जाता है. ऐसे में अगर वह 195 मिनट की फिल्म 65 मिनट ले जाते हैं तो इसमें कोई ताज्जुब नहीं होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yash, Ravana, Ramayana, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com