विज्ञापन

Ramayana First Review: LA में प्रीमियर पर ‘रामायणम्’ को मिले पॉजीटिव रिव्यू, इंटरनेशनल समीक्षकों ने की जमकर तारीफ

Ramayana LA Review In Hindi:  नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ का फर्स्ट रिव्यू आ गया है, जिसमें विदेशी समीक्षकों ने शानदार और दर्शकों को कहानी से जोड़ देने वाला सिनेमाई अनुभव बताया. 

Ramayana First Review: LA में प्रीमियर पर ‘रामायणम्’ को मिले पॉजीटिव रिव्यू, इंटरनेशनल समीक्षकों ने की जमकर तारीफ
Ramayana Review: रामायणम् का विदेशी मीडिया ने दिया फर्स्ट रिव्यू
NDTV


Ramyana LA Review In Hindi: 4000 करोड़ के महंगे बजट में बनीं रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर रामायणम् का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. वहीं अब नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायणम्: राइज ऑफ ए लेजेंड' का फर्स्ट रिव्यू लॉस एंजिल्स से सामने आ गए हैं. फिल्म को अंतरराष्ट्रीय समीक्षकों और रिव्यू करने वालों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिली है. समीक्षकों ने फिल्म के शानदार विजुअल्स, भव्य स्तर और दर्शकों को बांधे रखने वाले सिनेमाई अनुभव की जमकर तारीफ की है. लॉस एंजिल्स में हुए ग्लोबल प्रीमियर के बाद कई समीक्षकों ने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा की हैं. फिल्म को 10 में से 9 तक की रेटिंग मिली है.

रामायणम् का फर्स्ट रिव्यू

‘स्क्रीन्ड एंड स्कोर्ड' ने फिल्म को 10 में से 9 अंक देते हुए इसे एक “असाधारण सिनेमाई अनुभव” बताया और दोबारा देखने की उत्सुकता भी जाहिर की. वहीं, ‘रामाज स्क्रीन' ने भी फिल्म को 10 में से 9 अंक दिए. उन्होंने इसे “शानदार” और “इस साल के सबसे यादगार सिनेमाई अनुभवों में से एक” बताया. साथ ही इसे एक “भव्य सिनेमाई प्रस्तुति” भी कहा. 

ये भी पढ़ें- किशोर कुमार का 70 साल पुराना सदाबहार गाना, नए अंदाज में आनंद एल राय की फिल्म में लौटा, शंकर जयकिशन के किया कंपोज

‘स्क्रीनरेंट' ने फिल्म को 10 में से 7 अंक दिए. उनके मुताबिक, ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड' शानदार विजुअल्स वाली एक बेहतरीन महागाथा है, जिसे बड़े से बड़े पर्दे पर देखना बिल्कुल बनता है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर पब्लिकेशन ‘इंडीवायर' ने भी फिल्म को 10 में से 7 रेटिंग दी. उनके रिव्यू का शीर्षक था, ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड रिव्यू: भारत की राष्ट्रीय महागाथा को मिला भव्य सिनेमाई रूप.' इस रिव्यू में फिल्म के बड़े स्तर और शानदार सिनेमाई प्रस्तुति की सराहना की गई. 

इन शानदार शुरुआती प्रतिक्रियाओं के बीच समीक्षक ‘हू लेट एलिसा आउट' ने भी फिल्म को लेकर अपनी उत्साह भरी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “रामायण ऐसी फिल्म है, जैसी मैंने आज तक कभी नहीं देखी!”

अंतरराष्ट्रीय समीक्षकों ने फिल्म के भव्य स्तर, शानदार विजुअल्स और थिएटर में देखने के अनुभव की तारीफ की है. ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड' पहले ही वैश्विक स्तर पर चर्चा बटोर रही है.  

रामायणम् के बारे में 

2026 की मचअवेटेड फिल्म रामायणम् वर्ल्डवाइड 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है. जबकि 27 अक्टूबर को फिल्म का अकेडमी म्यूजियम में प्रीमियर रखा गया है. फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. जबकि नमित मल्होत्रा और यश ने प्रोड्यूस किया है. कास्ट में रणबीर कपूर, अरुण गोविल, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे हैं. फिल्म का म्यूजिक हंस जिम्मेर और एआर रहमान ने तैयार किया है, जिसकी चर्चा इन दिनों खूब हो रही है. 

ये भी पढ़ें- लता और किशोर का 45 साल पुराना गाना, जिसके टाइटल पर बना 665 एपिसोड का सीरियल, अमीर परिवार का लड़का और गरीब लड़की कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Ramayana Review, Ramayana Show
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com