विज्ञापन

16 एपिसोड वाली इस सीरीज को मिले हैं 354 मिलियन व्यूज, 5 साल से लगातार OTT पर कर रही ट्रेंड, आपने देखी क्या?

आज हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं उसमें सस्पेंस, हॉरर और थ्रिलर के साथ डार्क कॉमेडी का तड़का है. सीरीज में एक स्कूल की कहानी दिखाई गई है, जिसके हर एपिसोड में एक नया रहस्य सामने आता है और यही दर्शकों को बांधे रखता है.

16 एपिसोड वाली इस सीरीज को मिले हैं 354 मिलियन व्यूज, 5 साल से लगातार OTT पर कर रही ट्रेंड, आपने देखी क्या?
5 साल से OTT पर ट्रेंड कर रही वेडनेसडे

आज के दौर में हॉरर कॉमेडी फिल्में खूब पसंद की जाती हैं. बॉलीवुड में बनीं भेड़िया, स्त्री, भूल भूलैया और अब भूत बंगला जैसी फिल्में दर्शकों का खूब मनोरंजन करती हैं. वहीं ओटीटी पर भी ऐसे कंटेंट काफी पसंद किए जाते हैं. आज हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं उसमें सस्पेंस, हॉरर और थ्रिलर के साथ डार्क कॉमेडी का तड़का है. सीरीज में एक स्कूल की कहानी दिखाई गई है, जिसके हर एपिसोड में एक नया रहस्य सामने आता है और यही दर्शकों को बांधे रखता है. कौन सी है वो सीरीज, आइए जानते हैं.

कौन सी है सीरीज?

यह 'The Addams Family' का एक स्पिन-ऑफ है और इसका निर्देशन 'बैटमैन' के निर्देशक टिम बर्टन ने किया है. सीरीज का नाम 'वेडनेसडे' है. सीरीज में एक स्कूल की कहानी दिखाई गई है, जहां सब कुछ मिस्टीरियस है. इस स्कूल का नाम 'नेवरमोर अकादमी' है. यहां वेडनसडे जाती है और वहां  मर्डर मिस्ट्री सुलझाती है. वह वहां अपनी विशेष शक्तियों को समझने की भी कोशिश करती है.

16 एपिसोड की कहानी

इस सीरीज में जेना ऑर्टेगा ने वेडनसडे का लीड रोल निभाया है. उनकी काम काफी सराहा गया है. इसके अलावा लुइस गुजमान, कैथरीन जीटा-जोन्स,  एम्मा मायर्स, हंटर डूहान, जॉय संडे और ग्वेंडोलिन क्रिस्टी जैसे कलाकार भी सीरीज का हिस्सा हैं. ये सीरीज दर्शकों को मिस्टीरियस दुनिया की सैर कराती है और जमकर एंटरनेट करती है. सीरीज के कुल 16 एडिसोड्स हैं. 2022 में आई पहले पार्ट में 8 एपिसोड थे. हर एक एपिसोड 45 से 55 मिनट के थे. वहीं सीरीज का पार्ट 2, 2025 में रिलीज हुआ, वो भी 8 एपिसोड का है. इसके सभी एपिसोड अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे हैं.

कमाल की रेटिंग्स

'वेडनेसडे' ओटीटी पर सबसे अधिक देखी जाने वाली सीरीज में से एक हैं. इसका हिंदी वर्जन भी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हैं, जिसे खूब देखा गया है. हिंदी और इंग्लिश को मिला कर सीरीज पर 354 मिलियन व्यूज हैं. IMDb पर भी इसकी रेटिंग 8.1 है. अगर आप भी डार्क कॉमेडी या हॉरर कॉमेडी देखने के शौकीन हैं तो आपको ये सीरीज जरूर देख लेनी चाहिए. आपको ड्राई कॉमेडी और थ्रिलर का तड़का जरूर पसंद आएगा. 

यह भी पढ़ें: Bhoot Bangla Box Office Collection Day 7: पहले हफ्ते ही अक्षय कुमार की फिल्म के 670 शो हुए कम, जानें सातवें दिन की कमाई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com