विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 ट्रेंड कर रही है 8 एपिसोड की ये हॉरर सीरीज, स्कूल की लड़कियों की कहानी उड़ा देगी होश

नेटफ्लिक्स पर इन दिनों 8 एपिसोड की एक वेब सीरीज खूब देखी जा रही है. स्कूली लड़कियों की जिंदगी पर बनी इस सीरीज में धर्म, प्यार और हॉरर का गजब का कॉम्बिनेशन है.

नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 ट्रेंड कर रही है 8 एपिसोड की ये हॉरर सीरीज, स्कूल की लड़कियों की कहानी उड़ा देगी होश
नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही 8 एपिसोड की सुपरनैचुरल हॉरर सीरीज
Netflix
नई दिल्ली:

नेटफ्लिक्स (Netflix) पर इन दिनों एक ऐसी वेब सीरीज चर्चा में है, इसकी कहानी काफी दिलचस्प है. नाम है द बॉडी (The Body). 11 नवंबर 2026 को रिलीज हुई इस सीरीज ने दुनियाभर में दर्शकों का ध्यान खींचा है. फ्लिक्सपैट्रोल की ग्लोबल रैंकिंग में इसे दुनिया की नंबर 1 ट्रेंडिंग सीरीज बताया गया है. रिलीज होने के कुछ ही दिनों में यह कई देशों के नेटफ्लिक्स टॉप 10 चार्ट में जगह बना चुकी है. 8 एपिसोड की इस सीरीज में स्कूल की लड़कियों की जिंदगी, धार्मिक मान्यताओं, प्यार, रहस्यमय घटनाओं और डर का ऐसा मेल देखने को मिलता है, जो कहानी को लगातार दिलचस्प बनाता है.

क्या है द बॉडी की कहानी?

द बॉडी की कहानी साल 2004 के आसपास एक कैथोलिक गर्ल्स स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों के डांस ग्रुप के इर्द-गिर्द घूमती है. इस ग्रुप में शामिल लड़कियों की जिंदगी एक हैलोवीन पार्टी के दौरान हुए अजीबोगरीब घटनाक्रम के बाद पूरी तरह बदल जाती है. दरअसल, डांस टीम में नई सदस्य को शामिल करने के लिए एक खास रस्म की जाती है. लेकिन यह रस्म गलत दिशा में चली जाती है. इसके बाद लड़कियों के साथ रहस्यमय घटनाएं होने लगती हैं. धीरे-धीरे इन घटनाओं का असर पूरी कम्युनिटी पर पड़ने लगता है. कहानी में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या लड़कियां असल में किसी अलौकिक शक्ति का सामना कर रही हैं या फिर धार्मिक डर, अपराधबोध और मानसिक उलझनें उन्हें ऐसी घटनाओं का अहसास करा रही हैं?

द बॉडी की स्टारकास्ट

नेटफ्लिक्स की इस वेब सीरीज में युवा कलाकारों की टीम है. इसकी मुख्य स्टार कास्ट में शामिल हैं: क्रिस्टिना बोजिक (अन्या बटलर), सारा बूस्तानी (एलिस जकारिया), जीना मेसजारोस (लिस्बेथ एंडरसन), सोफिया वाइली (ग्रेस फ्रैंकलिन), नामदी मसोमुघा (फादर फ्रैंकलिन), लुइसा क्रॉज (कैथरीन एंडरसन), शर्ली चेन (मैडी डेलाने) और जैक्सन केली (लियो एंडरसन). सीरीज की निर्माता और शो रनर क्विन शेफर्ड हैं.  

भारत में भी देख सकते हैं हिंदी में, IMDb रेटिंग

द बॉडी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है. इसे अंग्रेजी के अलावा हिंदी ऑडियो में भी देखा जा सकता है. हालांकि, यह टीवी-एमए (सिर्फ 18 साल से ऊपर के मैच्योर ऑडियंस के लिए) रेटिंग वाली सीरीज है, इसलिए इसमें वयस्क दर्शकों के लिए उपयुक्त कंटेंट मौजूद है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 10 में से 7.5 है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Body, Netflix, OTT, Hindi News, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com