स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे, टॉम हॉलेंड और जेंडेया के लीड रोल वाली इस फिल्म का जादू इस वक्त बॉक्स ऑफिस से लेकर गूगल ट्रेंड तक हर जगह है. ये फिल्म भारत में तो जबरदस्त परफॉर्म कर ही रही है विदेशों में भी इसका जलवा टॉप पर है. बात करें भारत में 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई की तो इस फिल्म ने चार दिन में 306.37 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो आंकड़ा 927 मिलियन डॉलर यानी करीब 88,231,095,039.60 रुपये है. कमाई की इस सुनामी से आप समझ सकते हैं कि इस फिल्म को लेकर किस लेवल का क्रेज है.
स्पाइडर यूनिवर्स अभी थमने वाला नहीं
अगर आपने अभी तक Spider Man Brand New Day नहीं देखी है तो बता दें कि इस फिल्म में इसके अगले पार्ट की भी एक हिंट मिलती है. इससे साफ है कि अभी इस कड़ी में और फिल्में जुड़ने वाली हैं. ये कहानी इतनी जल्दी खत्म नहीं होगी. बता दें कि पहली स्पाइडर मैन फिल्म साल 2002 में आई थी. इसके बाद साल 2021 तक इसकी 10 फिल्में आईं. स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे इस सीरीज की लेटेस्ट फिल्म है और आगे की हिंट भी दे दी गई है तो पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त
स्पाइडर यूनिवर्स में फंसा देसी 'इस्पाइडर मैन'
अब एक तरफ टॉम हॉलैंड की ग्लोबल सक्सेस फिल्म की चर्चा है वहीं सोशल मीडिया और यूट्यूब पर लोग देसी स्पाइडर मैन के प्यार में डूबे हैं. भई विदेश में कुछ बने और उसका लिंक भारत में ना हो ऐसा कैसे हो सकता है. बस जिस तरह स्पाइडर मैन फिल्मों की ये सीरीज पुरानी है उसी तरह ये गाना भी 15 साल पुराना है. पाल फिल्मस का 'स्पाइडर मैन स्पाइडर मैन तूने चुराया मेरे दिल का चैन' लंबे समय से दर्शकों को एंटरटेन करता आया है. इस गाने को यूट्यूब पर 2.5 मिलिय व्यूज मिल चुके हैं.
गाने में एक शख्स स्पाइडर मैन से मिलता जुलता कॉस्ट्यूम पहने गन्ने के खेत में एक लड़की के साथ डांस करता नजर आ रहा है. वही लड़की जो उसे बता रही है कि ओ स्पाइडर मैन तूने मेरा दिल चुरा लिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं