विज्ञापन

विक्रमजीत विर्क बने ‘जंग सिंह’, ‘मिट्टी दे पुत्त’ के फर्स्ट लुक में दिखा दमदार अंदाज

पंजाबी सिनेमा के अभिनेता विक्रमजीत विर्क फिल्म 'मिट्टी दे पुत्त' में 'जंग सिंह' के दमदार किरदार में नजर आएंगे. उनका रौबदार फर्स्ट लुक सामने आते ही फिल्म के एक्शन और देसी अंदाज को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है.

विक्रमजीत विर्क बने ‘जंग सिंह’, ‘मिट्टी दे पुत्त’ के फर्स्ट लुक में दिखा दमदार अंदाज
'मिट्टी दे पुत्त' में नजर आएंगे विक्रमजीत विर्क

पंजाबी सिनेमा के अभिनेता विक्रमजीत विर्क जल्द ही फिल्म ‘मिट्टी दे पुत्त' में एक नए और दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आ गया है, जिसमें वह ‘जंग सिंह' के किरदार में दिखाई दे रहे हैं. पोस्टर में उनका रौबदार और सख्त अंदाज नजर आ रहा है. उनका लुक फिल्म की देसी और दमदार कहानी की झलक देता है. ‘मिट्टी दे पुत्त' एक पंजाबी एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन आर. मल्काना ने किया है. फिल्म को इकबाल चीमा और अमर हुंदल ने प्रोड्यूस किया है. कहानी परिवार, वफादारी, संस्कृति, सम्मान और बदले जैसे मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में पंजाब की मिट्टी और वहां की संस्कृति से जुड़े पहलुओं को भी खास जगह दी गई है.

फिल्म की हाल ही में जारी की गई झलक में जबरदस्त एक्शन और कहानी का रॉ अंदाज देखने को मिला है. विक्रमजीत विर्क ने भी फिल्म को पंजाब के लोगों की ताकत, गर्व और जज्बे को समर्पित बताया है. ऐसे में ‘जंग सिंह' के किरदार को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है. ‘मिट्टी दे पुत्त' में विक्रमजीत विर्क के साथ देव खरौद, प्रदीप चीमा, योगराज सिंह, महाबीर भुल्लर और कई अन्य कलाकार नजर आएंगे. फिल्म में एक्शन के साथ भावनाओं और रिश्तों की कहानी भी देखने को मिलेगी.

फिल्म की कहानी और कलाकारों के लुक को देखते हुए यह पंजाबी सिनेमा की एक दमदार एक्शन फिल्म हो सकती है. ‘मिट्टी दे पुत्त' 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें: 56 साल पुराना वो गाना जो भाई-बहन के प्यार की है अटूट पहचान, कल्याणजी-आनंदजी का म्यूजिक, किशोर दा की खनकती आवाज ने बनाया यादगार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Entertainment, Vikramjeet Virk
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com