विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2021

Sapna Choudhary ने ऐश्वर्या राय के सॉन्ग 'चांद छुपा बादल में' पर दिए क्यूट एक्सप्रेशंस, Video जमकर हुआ वायरल

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने सोशल मीडिया पर हालही में अपना एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में  वो ऐश्वर्या राय के सॉन्ग पर क्यूट एक्सप्रेशंस देती नजर आ रही हैं.

Sapna Choudhary ने ऐश्वर्या राय के सॉन्ग 'चांद छुपा बादल में' पर दिए क्यूट एक्सप्रेशंस, Video जमकर हुआ वायरल
सपना चौधरी ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में हैं. आए दिन उनके डांस वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल होते नजर आ रहे हैं. सपना एक हरियाणवी सिंगर और डांसर है, उनके डांस के करोड़ों लोग दीवाने हैं. इसी बीच सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का एक और वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के फेमस सॉन्ग 'चांद छुपा बादल में' पर खूबसूरत एक्सप्रेशंस देते देखा जा सकता है. 

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम पर उनके एक फैन पेज पर शेयर किया गया है. वीडियो में उनके लुक की बात करें तो उन्होंने प्यारा सा सूट पहना हुआ है और बालों में छोटी बनाई हुई है. इसी के साथ वीडियो में उनके एक्सप्रेशंस बेहद खूबसूरत ला रहे है. सपना के इस वीडियो को अब तक उनके लाखों फैन्स ने लाइक किया है.

हरियाणा की पॉपुलर डांसर और सिंगर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) ने अपनी खास पहचान बिग बॉस के घर से बनाई है. इस शो में आने के बाद से वे दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं. बीते दिनों उनका गाना पतली कमर रिलीज हुआ था जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. इससे पहले सपना का गाना 'बनके चली मोरनी' भी रिलीज हो चुका है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Viral Video, Sapna Choudhary Dance, Sapna Choudhary Video, Sapna Choudhary Instagram, Sapna Choudhary Actress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com