विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2020

पवन सिंह का होली पर नया गाना 'कमरिया हिला रही है' हुआ रिलीज, यूट्यूब पर Video ने मचाया तहलका

पवन सिंह (Pawan Singh) और लॉरेन गॉटलिब (Lauren Gottlieb) के इस सॉन्ग ने यूट्यूब पर तहलका मचा रखा है.

पवन सिंह का होली पर नया गाना 'कमरिया हिला रही है' हुआ रिलीज, यूट्यूब पर Video ने मचाया तहलका
पवन सिंह (Pawan Singh) और लॉरेन (Lauren Gottlieb) के इस सॉन्ग ने मचाई धूम
  • पवन सिंह और लॉरेन गॉटलिब का नया गाना हुआ रिलीज
  • 'कमरिया हिला रही है' सॉन्ग ने मचाई धूम
  • यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

पवन सिंह (Pawan Singh) के भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Songs) रिलीज होते ही धमाल मचाने के लिए जाने जाते हैं. भोजपुरी के पावरस्टार का नया सॉन्ग जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पवन सिंह और एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब (Lauren Gottlieb) की जोड़ी जमकर धमाल मचा रही है. होली के थीम पर बना यह सॉन्ग फैन्स को भी काफी पसंद आ रहा है.  पवन सिंह (Pawan Singh) के इस गाने का नाम 'कमरिया हिला रही है (Kamariya Hila Rahi Hai)' है. इस गाने में पवन सिंह के साथ लॉरेन की जोड़ी काफी जच रही है. यह पहला मौका है जब पवन सिंह कोई हिंदी गाना गा रहे हैं.

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की 'सूर्यवंशी' शाम को 6 बजे होगी रिलीज, पूरी रात चलेंगे शो- देखें Video

'कमरिया हिला रही है (Kamariya Hila Rahi Hai)' सॉन्ग को पवन सिंह और पायल देव ने गाया है तो वहीं, इस सॉन्ग को पायल ने ही कंपोज भी किया है. पवन सिंह (Pawan Singh) के भोजपुरी सॉन्ग 'कमरिया हिला रही है' (Balamua Ke Gaon Mein) की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस गाने को कुछ ही घंटों में 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 

मलाइका अरोड़ा ने पहना ऐसा गाउन, अपशब्द कहने लगीं फराह खान

पवन सिंह (Pawan Singh) का यह नया सॉन्ग यूट्यूब पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है. 'कमरिया हिला रही है (Kamariya Hila Rahi Hai)' को जेजस्ट म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है.पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा का पावरस्टार क्यों कहा जाता है उन्होंने इस गाने से एक बार फिर से यह साबित भी कर दिया है. पवन सिंह के इस गाने ने खूब धूम मचा रखी है. इस गाने को उनकी आवाज ने और ज्यादा खूबसूरत बना दिया है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pawan Singh, Pawan Singh Bhojpuri Songs, Bhojpuri Video Song, Kamariya Hila Rahi Hai, Bhojpuri Song, BHOJPURI GANA, Lauren Gottlieb, Pawan Sing And Lauren Gottlieb, Bhojpuri Gana Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com