विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2022

पवन सिंह के होली सॉन्ग ‘व्हाइट लहंगा’ ने उड़ाया गर्दा, फैंस को पसंद आई स्मृति सिन्हा की अदाएं

पवन सिंह का नया गाना ‘व्हाइट लहंगा’ रिलीज कर दिया गया है, जिसमें वे एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा संग नजर आ रहे हैं. इनके वीडियो को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है.

पवन सिंह के होली सॉन्ग ‘व्हाइट लहंगा’ ने उड़ाया गर्दा, फैंस को पसंद आई स्मृति सिन्हा की अदाएं
पवन सिंह का नया गाना रिलीज
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा के रिकॉर्ड मशीन पॉवर स्टार सिंगर और एक्टर पवन सिंह हर साल की तरह ही इस साल भी होली पर बवाल मचाने आ गए हैं. जहां हर कोई स्टार अपने म्यूजिक वीडियो से धमाल मचाए हुए थे. वहीं, फैंस को पवन के होली सॉन्ग्स का बेसब्री से इंतजार रहा था. ऐसे में अब वो इंतजार खत्म हो गया है. इनका नया गाना ‘व्हाइट लहंगा' रिलीज कर दिया गया है, जिसमें वे एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा संग गर्दा उड़ा रहे हैं. इनके वीडियो को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है.

भोजपुरी गाना ‘व्हाइट लहंगा' के वीडियो को शुभ लाभ फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है. गाने के वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि दोनों ही एक्टर्स साथ में जमकर गुलाल उड़ा रहे हैं और इसी बीच इनके बीच शानदार नोकझोंक से लेकर बेहतरीन कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है. पवन सिंह का लंदन से लौटने के बाद ये पहला म्यूजिक वीडियो है, जो होली के मौके पर जारी किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि इसे बॉलीवुड स्टाइल में फिल्माया गया है. जहां एक्टर अपने नए लुक में जच रहे हैं वहीं, स्मृति सिन्हा भी वेस्टर्न लुक में कमाल की लग रही हैं. उनका जबरदस्त स्वैग देखने के लिए मिल रहा है, जो वीडियो में जान फूंकने का काम कर रहा है.

गाने में जहां पवन सिंह को-एक्ट्रेस को रंग लगाने की बात कर रहे हैं, वहीं, एक्ट्रेस भी उन्हें खुद पर रंग डालने से मना कर रही हैं. इसकी वजह उनका व्हाइट लहंगा होता है. इतना ही इसमें आपको दोनों के बीच शानदार रोमांटिक कैमिस्ट्री भी देखने के लिए मिल रही है, जिसे देखकर यकीनन किसी का भी मन होली में मचल उठेगा. साड़ी, वेस्टर्न स्टाइल और लहंगा में स्मृति काफी जच रही हैं. गाने के वीडियो को खबर लिखे जाने तक महज कुछ ही देर में एक लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.

पवन सिंह और स्मृति सिन्हा के गाने ‘व्हाइट लहंगा' को देखकर इंटरनेट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘मैं अभी तक इसे 100 बार से भी ज्यादा बार सुन चुका हूं'. दूसरे ने लिखा, ‘आपका गाना सुनकर दिल खुश हो गया'. तीसरे ने लिखा, ‘जैसे दुनिया स्वर्ग के बिना अधूरी है वैसे ही भोजपुरी पवन सिंह के बिना'. एक अन्य ने लिखा, ‘जब भी ये सिंगिंग में आते हैं तो कोई भी इन्हें हरा नहीं पाता'. इसी तरह से लोग इनके वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.

अब अगर पवन सिंह और स्मृति सिन्हा के भोजपुरी होली सॉन्ग ‘व्हाइट लहंगा' के वीडियो की मेकिंग के बारे में बात करें तो इसे पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है. इसके लिरिक्स अजय बच्चन ने लिखे हैं. म्यूजिक डायरेक्टर छोटू रावत हैं. कोरियोग्राफर सुमित कुमार हैं. असिस्टेंट कोरियोग्राफर गैरी पॉल हैं. प्रोडक्शन दीपेश राखेजा ने किया है.

ये भी देखें: मुंबई: अभिनेत्री दिशा पटानी आईं नजर, मैंचिंग क्रॉप टॉप के साथ बैगी पैंट्स में दिखीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pawan Singh, White White Lehanga, White White लहंगा, Pawan Singh New Song, Smriti Sinha, Priyanka Singh, Bhojpuri Songs, Bhojpuri Holi Song, Bhojpuri Holi Song 2022, Bhojpuri Movies, Pawan Singh Holi Song, Smrity Sinha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com