Bhojpuri Cinema: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का आज एक और होली सॉन्ग (Bhojpuri Holi Song) 'घसाई रंग सगरी' (Ghasai Rang Sagari) रिलीज के साथ वायरल हो गया है. इस गाने को महज कुछ ही घंटों में 12 लाख व्यूज मिल चुके हैं, जो प्रसिद्ध म्यूजिक चैनल वेब म्यूजिक से रिलीज किया गया है. होली के रंगों में सराबोर यह गाना तेजी से रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है. इस गाने में लंबे वक्त बाद भोजपुरी (Bhojpuri Song) की हॉट केक मानी जानेवाली अंजना सिंह (Anjana Singh) नजर आ रही हैं. इस गाने में पवन (Pawan Singh Song) और अंजना सिंह की केमेस्ट्री बेहद लाजवाब है, जिसका जलवा भोजपुरी के ऑडियंस पर खूब देखने को मिल रहा है.
पवन सिंह (Pawan Singh) के गाने को मिल रही कामयाबी पर पवन सिंह ने कहा कि मां सरस्वती की कृपा और दर्शकों का आशीर्वाद है कि मैं उनके लिए अच्छे-अच्छे गाने लेकर आ रहा हूं. मेरा फोकस अपने काम पर है, जो मैं लगातार कर रहा हूं. मेरे फैन्स और चाहने वालों को मैंने कभी न निराश किया है और ना आगे करूंगा. अभी तो शुरुआत है. आगे और भी एक से एक गाना और फिल्म मेरी आने वाली है. मेरी कोशिश हमेशा रहती है अच्छी और पक्की मनोरंजन लेकर दर्शकों के बीच जाऊं और भोजपुरी का मान बढ़ाऊं. अभी होली का त्योहार है, जो हमारे गांव समाज में गीत संगीत के साथ इसे मनाया जाता है, इसलिए होली गीत मेरे बैक टू बैक आएंगे. अभी एक गाना बॉलीवुड के संगीतकार सलीम सुलेमान के साथ भी आने वाला है. बस दिल थाम कर मेरे गानों को एन्जॉय करिये और अपना दुलार आशीर्वाद बनाये रखिये.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पवन सिंह (Pawan Singh) और अंजना सिंह (Anjana Singh) स्टारर इस गाने को पवन सिंह ने गाया है. अर्जुन अकेला ने इस गाने के लिरिक्स को तैयार किया है. म्यूजिक डाइरेक्टर छोटू रावत हैं. वीडियो एडिटर रवि पंडित हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं