विज्ञापन

Patohiya Hunterwali: 'पतोहिया हंटरवाली' की यूट्यूब पर धूम, रोज 5 लाख लोग देख रहे अंजना सिंह की कहानी

Patohiya Hunterwali: भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह की मूवी 'पतोहिया हंटरवाली' ने यूट्यूब पर धूम मचा रखी है. फिल्म को रोजाना 5 लाख से ज्यादा लोग देख रहे हैं.

Patohiya Hunterwali: 'पतोहिया हंटरवाली' की यूट्यूब पर धूम, रोज 5 लाख लोग देख रहे अंजना सिंह की कहानी
Patohiya Hunterwali Full Movie: 'पतोहिया हंटरवाली' का यूट्यूब पर गदर
youtube

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अंजना सिंह की फिल्म 'पतोहिया हंटरवाली' अपने डिजिटल प्रीमियर के बाद से जमकर सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म 23 अक्तूबर 2026 को एडवाइज भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुई थी. फिल्म अपने विषय और एक्टिंग की वजह से खूब देखी जा रही है. फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन बीत चुके हैं. अगर इस फिल्म के व्यूज को देखें तो रोजाना के हिसाब से पांच लाख लोग इस फिल्म को देख रहे हैं. आइए जानते हैं क्या है फिल्म की कहानी, कितने मिल चुके हैं टोटल व्यूज.

ये भी पढ़ें: ‘मोटकी बहू पतरकी बहू' की रिलीज डेट का ऐलान, धनतेरस पर भोजपुरी दर्शकों को मिलेगा मनोरंजन का तोहफा

अंजना सिंह की 'पतोहिया हंटरवाली' यूट्यूब पर हिट

इस फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हुए हैं. फिल्म को यूट्यूब पर 6.5 मिलियन यानी 65 लाख व्यूज हासिल हो चुके हैं. इस तरह रोजाना इस फिल्म को 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल रहे हैं. यही नहीं, इस फिल्म को फ्री में देखा जा सकता है. इस तरह फिल्म का मजा दोगुना हो जाता है. हींग लगे ना फिटकरी और रंग भी चोखा आए. ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के हैं और इनमें तेजी से इजाफा हो रहा है. 

ये भी पढ़ें: शिवानी सिंह की आवाज और माही श्रीवास्तव के अंदाज ने मचाया धमाल, रिलीज हुआ नया भोजपुरी गाना

दहेज जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ है 'पतोहिया हंटरवाली'

'पतोहिया हंटरवाली' की रिलीज से पहले अंजना सिंह ने कहा था, "यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ दहेज जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ आवाज उठाने और अपने सम्मान के लिए खड़े होने का संदेश देती है. मुझे उम्मीद है कि आप सभी इस फिल्म को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद देंगे." फिल्म ‘पतोहिया हंटर वाली' दहेज जैसी सामाजिक बुराई पर केंद्रित है. शादी के बाद दहेज को लेकर विवाद होने पर बहू अपने ससुराल में अन्याय और अनुचित मांगों के खिलाफ आवाज उठाती है. 

'पतोहिया हंटरवाली' फुल मूवी

'पतोहिया हंटरवाली' की स्टारकास्ट

फिल्म का निर्माण डॉ. संदीप उज्ज्वल और सुशांत उज्ज्वल ने किया है, जबकि निर्देशन रवि सिन्हा ने किया है. कहानी और पटकथा नन्हे पांडे की है. फिल्म का संगीत साजन मिश्रा और भरत चौहान ने तैयार किया है. इसके गीत शेखर मधुर, निशांत उज्ज्वल और मनीष कुमार ने लिखे हैं. फिल्म में अंजना सिंह, रवि त्रिपाठी, प्रियांशु सिंह, पुष्पेंद्र, सोनिया मिश्रा, अनूप अरोड़ा, धामा वर्मा, गोपाल चौहान और जे नीलम मुख्य किरदारों में हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anjana Singh, Bhojpuri Movie, Bhojpuri Cinema, Hindi Cinema, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com