विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2024

अब सिनेमा पर नहीं OTT पर राज करेंगे निरहुआ और आम्रपाली दुबे, वेब सीरीज पूर्वांचल की रिलीज डेट का ऐलान

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की वेब सीरीज धीरज पंडित ने डायरेक्ट की है. उनका कहना है कि सीरीज एक बेहद ही दमदार कहानी पर बेस्ड है.

अब सिनेमा पर नहीं OTT पर राज करेंगे निरहुआ और आम्रपाली दुबे, वेब सीरीज पूर्वांचल की रिलीज डेट का ऐलान
भोजपुरी स्टार निरहुआ की वेब सीरीज जल्द होगी रिलीज
नई दिल्ली:

भोजपुरी इंडस्ट्री में वेब सीरीज लेकर आने वाले ओटीटी प्लैटफॉर्म चौपाल पर आजमगढ़ के सांसद सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे की वेब सीरीज "पूर्वांचल" की रिलीज डेट आउट कर दी गई है. पूर्वांचल नाम की ये वेब सीरीज यशी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर से बनी है और अब यह रिलीज को तैयार है. यह सीरीज 21 फरवरी को ओटीटी ऐप चौपाल पर रिलीज की जाएगी. इस सीरीज में आम्रपाली और निरहुआ के अलावा एक्टर अवधेश मिश्रा भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं. इस वेब सीरीज की शूटिंग साल 2023 मुंबई में की गई है. इसके प्रोड्यूसर अभय सिन्हा और डायरेक्टर धीरज पंडित हैं. 

वेब सीरीज पूर्वांचल के रिलीज की जानकारी अभय सिन्हा ने दी. अभय सिन्हा ने बताया कि यह वेब सीरीज पूरी तरह से बनकर तैयार है और इसी महीने में 21 फरवरी को इसकी स्ट्रीमिंग शुरू हो जाएगी. यह भोजपुरी की पहली फुल फ्लेज वेब सीरीज होगी. इसका दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार है. हमारी कोशिश थी कि हम भोजपुरी में भी ऐसे सीरीज बनाएं जो दर्शकों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रोमांच की दुनिया में खूब एंटरटेन कर सके.

पूर्वांचल वेब सीरीज के डायरेक्टर धीरज पंडित ने सीरीज के बारे में बताया कि ये एक बेहद ही दमदार कहानी पर बेस्ड है और ये वेब सीरीज पूरी तरह से भोजपुरी भाषा में है. यूं तो पूर्वांचल पर कई सारी सीरीज बन चुकी हैं लेकिन उनकी ये कहानी बाकियों से काफी अलग होंगी. उन्होंने ये भी कहा कि आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी का फैंस को हमेशा से ही बेसब्री से इंतजार होता है इसलिए वो इस सीरीज को लेकर तैयार हैं अब. ये वेब सीरीज एक बड़ी बजट वाली होने वाली है. आप सभी इस वेब सीरीज को जरूर देखें और अपनी माटी की सुगंध के साथ फ्रेश और भरपूर मनोरंजन का आनंद लें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dinesh Lal Yadav, Amrapali Dubey, Purvanchal Web Series, Amrapali Dubey Videos, Bhojpuri Web Series
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com