विज्ञापन

25 साल पुराना रोमांस से सराबोर गाना, तमिल में रहा हिट, हिंदी में सुपर हिट, इस सिंगर ने बॉलीवुड के लिए गाए केवल 5 गाने

हम जिस सुपर-डुपर हिट बॉलीवुड नंबर की बात कर रहे हैं वह साल 2001 में रिलीज हुआ था. इस गाने को मशहूर कर्नाटिक सिंगर बॉम्बे जयश्री ने गाया था. वहीं वीडियो में आर माधवन और दिया मिर्जा नजर आए थे.

25 साल पुराना रोमांस से सराबोर गाना, तमिल में रहा हिट, हिंदी में सुपर हिट, इस सिंगर ने बॉलीवुड के लिए गाए केवल 5 गाने
25 साल पुराना गाना, तमिल वर्जन में था हिट, हिंदी में हुआ सुपरहिट
Social Media
नई दिल्ली:

कुछ फिल्में भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पातीं, लेकिन वक्त के साथ वो पसंदीदा बन जाती हैं. मैडी और रीना की लव स्टोरी वाली 'रहना है तेरे दिल में' भी एक ऐसी ही प्रेम कहानी है, जिसकी खूबसूरती को भले ही रिलीज के वक्त सही से नहीं आंका गया था, लेकिन आज भी वो लोगों के दिलों में जिंदा है. सोमवार (19 अक्टूबर) को इस फिल्म की रिलीज के 25 साल पूरे हो गए. फिल्म के गाने, डायलॉग्स और माधवन का चार्म आज भी उतने ही फ्रेश लगते हैं, जितने 25 साल पहले लगते थे. इसी खास मौके को सेलिब्रेट करते हुए फिल्म अभिनेता-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी और मेकर्स ने भी अपने सोशल मीडिया पर यादें ताजा कीं.

अभिनेता-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री दीया मिर्जा और अन्य लोग नजर आ रहे हैं. जैकी ने लिखा, 'रहना है तेरे दिल में' के सेट की कितनी सारी यादें हैं, जो कभी भुलाई नहीं जा सकतीं. 10वीं क्लास खत्म करते ही एक ऐसी फिल्म में काम करने का मौका मिला, जो आगे चलकर सबके लिए इतनी खास बन गई. 25 साल बीत गए, समय कितनी तेजी से बीत जाता है, लेकिन 'रहना है तेरे दिल में' के लिए प्यार आज भी उतना ही है और बढ़ता ही जा रहा है.

2001 में रिलीज हुई फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' एक रोमांटिक ड्रामा थी, जिसमें आर. माधवन, दीया मिर्जा और सैफ अली खान लीड रोल में थे. यह फिल्म तमिल 'मिन्नाले' की हिंदी रीमेक थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता हासिल नहीं की लेकिन जब यह टीवी पर आई तो इसे बहुत पसंद किया गया. इसके गाने आज भी लोगों को पसंद आते हैं.

एक गाना जो समय के साथ होता गया जवां

यूं तो फिल्म का म्यूजिक बड़ा ही कमाल का था. टाइटल ट्रैक 'रहना है तेरे दिल में' काफी हिट रहा. 'सच कह रहा है दीवाना' आज तक सुना और पसंद किया जाता है. इसी फिल्म की प्लेलिस्ट में एक और गाना था जो थोड़ा सेंशुअस टोन में था लेकिन इसकी भी खासियत यही है कि कितने गाने आए और गए लेकिन कोई इसका चार्म फीका नहीं कर पाया. ये गाना है 'जरा जरा महकता है'. इस गाने को मशहूर कर्नाटिक सिंगर बॉम्बे जयश्री ने गाया था. इसके बोल समीन अनजान ने लिखे थे और म्यूजिक कम्पोजर थे हरीश जयराज. आर माधवन और दिया मिर्जा पर फिल्माया गए इस गाने को आजतक कोई मात नहीं दे सका. 

तमिल गाने का रीमेक था 'जरा जरा'

'रहना है तेरे दिल में' तमिल फिल्म Minnale का रीमेक थी. फिल्म का ये हिट क्लासिक नंबर भी इसी फिल्म से उठाया गया था. इस गाने के असल वर्जन का नाम Vaseegara था. बॉम्बे जयश्री वो कलाकार थीं जिन्होंने पहले इसे तमिल में गाया और इसके बाद इसी गाने को हिंदी में गाकर अमर कर दिया. बॉम्बे जयश्री के हिंदी गानों की बात करें तो उन्होंने केवल पांच गाने ही गए हैं. ये गाने हैं जरा जरा (रहना है तेरे दिल में), खुल के मुस्कुराले (फिर मिलेंगे), प्यार होता (द स्मार्ट हंट), चाहूं भी तो (फोर्स), ममता से भरी (बाहुबली 1), स्वपन सुनहरे (बाहुबली 1).

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zara Zara Song, Rhtdm, Hindi News, Trending News, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com