विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2019

रिक्शे पर निकली निरहुआ की बारात, खुशी से यूं झूम उठीं आम्रपाली दुबे- देखें Video

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की धाकड़ जोड़ी निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है.

रिक्शे पर निकली निरहुआ की बारात, खुशी से यूं झूम उठीं आम्रपाली दुबे- देखें Video
निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का धमाका
  • रिक्शे पर निकली निरहुआ की बारात
  • खुशी से झूम उठीं आम्रपाली दुबे
  • फैन्स को खूब पसंद आ रहा है यह वीडियो सॉन्ग
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की सुपरहिट जोड़ी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने एक बार फिर से धमाल मचा दिया है. इन दोनों कलाकारों का एक वीडियो यूट्यूब (YouTube) पर छाया हुआ है. इस वीडियो सॉन्ग का नाम 'निरहुआ के ब्याह' (Nirahua Ke Biyah) है. भोजपुरी फैन्स को दोनों कलाकारों का यह वीडियो सॉन्ग खूब पसंद आ रहा है. इस वीडियो में निरहुआ की शादी को दिखाया गया है. इस गाने को गांव के लोकेशन में ही शूट किया गया है. इस वीडियो सॉन्ग ने धूम मचा दी है.

सैफ अली खान ने CAA पर तोड़ी चुप्पी, बोले- विरोध करना हर किसी का अधिकार...

देखें VIDEO:

निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का सॉन्ग 'निरहुआ के ब्याह' (Nirahua Ke Biyah) फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' (Nirahua Hindustani 3) का है. यह सॉन्ग यूट्यूब पर 9वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इस गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत रजनीश मिश्रा ने दिया है. मंजुल ठाकुर ने  इसे डायरेक्ट किया है, जबकि परवेश लाल यादव ने इसे प्रोड्यूस किया है. फैन्स को निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी खूब पसंद आ रही है.

बॉलीवुड सिंगर ने एक्ट्रेस कंगना रनौत पर साधा निशाना, बोले- कोई इतना अज्ञानी कैसे हो सकता है?

निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की धाकड़ जोड़ी को फैन्स बहुत पसंद करते हैं, और जब भी दोनों साथ आते हैं तो धमाका होना तय माना जाता है. इस बार भी यूट्यूब पर इस जोड़ी ने कुछ ऐसा ही कहर बरपाया है. निरहुआ और आम्रपाली की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' ने भी सोशल मीडिया पर भी कुछ ऐसा ही धमाल मचाया था. वैसे भी आम्रपाली दुबे को यूट्यूब क्वीन भी कहा जाता है क्योंकि यूट्यूब पर भोजपुरी के टॉप गानों (Bhojpuri Songs) में आम्रपाली दुबे का राज चलता है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nirahua Ke Biyah, Nirahua Video, Nirahua Video Amrapali Dubey Dance Video, Amrapali Dubey, Bhojpuri Cinema, Nirahua
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com