विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2020

Bhojpuri Songs: खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के होली सॉन्ग का धमाल, बार-बार देखा जा रहा Video

Bhojpuri Songs: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और पवन सिंह (Pawan Singh) के होली सॉन्ग ने धूम मचा दी है- देखें Video

Bhojpuri Songs: खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के होली सॉन्ग का धमाल, बार-बार देखा जा रहा Video
Bhojpuri Songs: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और पवन सिंह (Pawan Singh)
  • खेसारी लाल यादव और पवन सिंह ने मचाई धूम
  • भोजपुरी होली सॉन्ग का धमाल
  • बार-बार देखा जा रहा वीडियो
नई दिल्ली:

Bhojpuri Songs: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के दो सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और पवन सिंह (Pawan Singh) जब भी एक साथ आते हैं धमाल मचना तय रहता है. अब होली का त्योहार आने में ज्यादा दिन का समय नहीं बचा है ऐसे में भोजपुरी सुपरस्टार्स अपने होली सॉन्ग लेकर फैन्स के बीच आने लगे हैं. होली के मौके पर खेसारी लाल यादव और पवन सिंह का एक गाना यूट्यूब पर जमकर धमाल मचा रहा है. इस गाने में दोनों सुपरस्टार्स की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. यह भोजपुरी गाना फिल्म 'प्रतिज्ञा- 2' का है.

जॉन सीना ने शेयर की आसिम रियाज की फोटो, तो बॉलीवुड एक्टर बोले-आसिम तुम स्टार बन गए

देखें वीडियो:

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और पवन सिंह (Pawan Singh) के अलावा एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भी इस सॉन्ग में नजर आ रही हैं. होली के इस धमाकेदार सॉन्ग की लोकप्रियता का आलम यह है कि इसे अभी तक 77 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. होली के इस बेहतरीन सॉन्ग को पवन सिंह, मोहन राठौड़ और इंदु सोनाली ने मिलकर गाया है. इसके बोल विनय बिहारी ने लिखे हैं. सुशील कुमार उपाध्याय ने इसे डायरेक्ट किया है.

ड्रम को देखते ही मचल उठे तैमूर अली खान, लगे बजाने तो जुट गई भीड़- देखें वायरल Video

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और पवन सिंह (Pawan Singh) के गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. बहुत कम ही ऐसा मौका आता है जब ये दोनों कलाकार किसी फिल्म में साथ दिखाई देते हैं. 'प्रतिज्ञा- 2' फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के सारे गाने सुपरहिट रहे थे. होली पर वैसे भी बिहार-झारखंड और यूपी में धूम मची रहती है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khesari Lal Yadav, Pawan Singh, Bhojpuri Cinema, Bhojpuri Holi Song, Bhojpuri Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com