विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2022

जमकर पसंद किया जा रहा है 'नजरें में कजरे बन के', इस भोजपुरी गाने को मिले 10 मिलियन व्यूज

भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में तहलका माचने वाली म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हो रहे हैं जो आज यूट्यूब पर छा गाये हैं, इस बीच भोजपुरी इंडस्ट्री हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सुपरसिंगर के नाम से मशहूर हो चुकी सिंगर शिवानी सिंह का गाना नजरें में कजरे बन के’ यूट्यूब पर गर्दा उड़ा दिया है.

जमकर पसंद किया जा रहा है 'नजरें में कजरे बन के', इस भोजपुरी गाने को मिले 10 मिलियन व्यूज
नई दिल्ली:

भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में तहलका माचने वाली म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हो रहे हैं जो आज यूट्यूब पर छा गाये हैं, इस बीच भोजपुरी इंडस्ट्री हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सुपरसिंगर के नाम से मशहूर हो चुकी सिंगर शिवानी सिंह का गाना नजरें में कजरे बन के' यूट्यूब पर गर्दा उड़ा दिया है. इस सांग ने यूट्यूब पर 10 मिलियन यानि कि 1 करोड़  से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं. आज भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शिवानी सिंह और माही श्रीवास्तव की जोड़ी धमाल मचाए हुए हैं.

गाने की सफलता पर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि इस सांग को शिवानी सिंह ने एक दम अलग ढंग से निभाया है जो सुनने कानों को कर्णप्रिय लगता है, पहली बार में आपको इस बात का एहसास ही नहीं होगा कि आप भोजपुरी सांग सुन रहे हैं क्योंकि इस गाने को हम एक दम भव्य पैमाने पर शूट किया था, जिससे इसकी खूबसूरती में चार चांद लग गए, वही माही ने भी अपने एक्सप्रेसशन से दर्शकों को रिझाने में कामयाब रही है, इस गाने की सफल बनाने में म्यूजिक का भी बड़ा हाथ है जिसे विकास यादव ने तैयार किया है, हम अपने दर्शकों को तहेदिल से धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने गाने को अपना प्यार और आशीर्वाद दिया है. माही ने कहा कि मुझे इस गाने में परफॉर्म करके बहुत मजा आया है, गाना है ही इतना मजेदार की ये सुनने में बेहद ही खास लगता है, हमारे सॉन्ग को इतना प्यार देने के लिए ऑडियंस का धन्यवाद.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahi Srivastava, Najare Me Kajare Ban Ke, Najare Me Kajare Ban Ke Views, Bhojpuri Song Najare Me Kajare Ban Ke, Mahi Srivastava Najare Me Kajare Ban Ke
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com