विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2021

मोनालिसा ने रात में समुद्र किनारे की कैटवॉक, एक्ट्रेस के वीडियो पर फैन्स बोले- रैंप क्वीन

मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे बीच किनारे रैंप वॉक करती हुई देखी जा सकती हैं. मोनालिसा इस वीडियो में बेहद गॉर्जियस दिख रही हैं.

मोनालिसा ने रात में समुद्र किनारे की कैटवॉक, एक्ट्रेस के वीडियो पर फैन्स बोले- रैंप क्वीन
बीच पर मोनालिसा ने किया रैंप वॉक
नई दिल्ली:

भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस मोनालिसा अब टीवी की मशहूर अभिनेत्री हैं. बिग बॉस 10 में भाग लेने के बाद मोनालिसा को जबरदस्त लोकप्रियता मिली और उन्हें टीवी सीरियल में काम करने का मौका मिल गया. मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव देखी जाती हैं. मोनालिसा के हर एक वीडियो पर उनके फैन्स प्यार लुटाते हैं. इसी क्रम में एक्ट्रेस का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वे बीच किनारे रैंप वॉक करती हुई देखी जा सकती हैं. मोनालिसा इस वीडियो में बेहद गॉर्जियस दिख रही हैं. (मोनालिसा का कैटवॉक वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)

मोनालिसा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वे डार्क ग्रीन कलर की वन साइड स्लिट ग्लिटर ड्रेस पहनकर लाइट्स के बीच वॉक कर रही हैं. इस दौरान एक्ट्रेस कमर पर हाथ रखे रैंप वॉक करती भी दिख रही हैं. इस बात में कोई दो राय नहीं है कि मोनालिसा इस वीडियो में काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं और यही वजह है कि फैन्स ने भी उनके इस पोस्ट पर कमेंट्स और लाइक्स की बौछार कर दी है. मोनालिसा के इस पोस्ट को अब तक 22 हजार से भी अधिक लोग लाइक कर चुके हैं.

एक सोशल मीडिया यूजर ने एक्ट्रेस की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘रैंप क्वीन', तो कोई मोनालिसा की वॉक को ‘गॉर्जियस' बता रहा है. अधिकतर फैन्स पोस्ट पर दिल और फायर इमोजी कमेंट कर रहे हैं. बता दें, मोनालिसा बिग बॉस के बाद ‘नजर', ‘नमक इश्क का' जैसे टीवी सीरियल में देखी गई थीं. नजर में उन्होंने एक डायन का रोल निभाया था.

ये भी देखें: अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monalisa, Monalisa Video, Monalisa Latest Video, Monalisa Goa Vacation Video, Bhojpuri Actress Monalisa, Monalisa Photo, Monalisa Latest Photos, Monalisa Vacation Pics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com