विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2021

मोनालिसा ने हिना खान के 'बारिश बन जाना' सॉन्ग पर कुछ इस अंदाज में किया डांस, Video हुआ वायरल

मोनालिसा ने एक डांस वीडियो शेयर किया है. इस डांस वीडियो में वह हिना खान के नए सॉन्ग 'बारिश बन जाना' पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं.

मोनालिसा ने हिना खान के 'बारिश बन जाना' सॉन्ग पर कुछ इस अंदाज में किया डांस, Video हुआ वायरल
मोनालिसा ने शेयर किया डांस वीडियो
नई दिल्ली:

मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री हैं. वो भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ हिंदी टीवी सीरियल में भी नजर आती हैं. मोनालिसा अक्सर अपने फोटोशूट और जबरदस्त डांस वीडियो से सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बनी रहती हैं. उनके डांस वीडियो फैन्स द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं. इसी बीच मोनालिसा का लेटेस्ट डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा हैं. उन्होंने हालही में एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हिना खान के हालिया रिलीज सॉन्ग 'बारिश बन जाना' पर शानदार डांस करती नजर आ रही  हैं. 

मोनालिसा ने यह वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट  पर शेयर किया है. इस वीडियो में मोनालिसा हिना खान के हालिया रिलीज सॉन्ग 'बारिश बन जाना' पर जबरदस्त ठुमके लगाती नजर आ रही हैं. मोनालिसा ने इस वीडियो में व्हाइट कलर कर का क्रॉप टॉप और ब्लैक एंड वहाइट डॉटेड मिनी स्कर्ट पहना हुआ है. मोनालिसा के डांस मूव्स काफी शानदार लग रहे हैं. वीडियो कैप्शन में मोनालिसा ने लिखा है 'बारिश'. फैन्स उनके इस डांस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही ब्यूटीफुल, नाइस और शानदार डांस जैसे कमेंट कर रहे हैं. 

मोनालिसा के इस वीडियो पर अब तक 18 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. बता दें, मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है. उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में भी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया हैं. साथ ही मोनालिसा 'सरकार राज', 'मनी है तो हनी है', 'गंगा पुत्र' और 'काफिला' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. फिलहाल वो टीवी शो 'नमक इस्क का' से में दिखाई दे रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monalisa Bhojpuri Actress, Monalisa, Monalisa Video, Monalisa Dance In Black And White Dress, Monalisa Dance Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com