विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2018

Monalisa Dance Video: मोनालिसा ने सलमान खान के सॉन्ग पर लगाए ऐसे ठुमके, Video ने बरपाया कहर

Monalisa Dance Video: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की सुपरहिट एक्ट्रेस और टेलीविजन पर 'नजर' सीरियल से रोंगटे खड़े कर रहीं मोनालिसा का ये डांस सोशल मीडिया पर गरदा उड़ा रहा है.

Also Read in
Monalisa Dance Video: मोनालिसा ने सलमान खान के सॉन्ग पर लगाए ऐसे ठुमके, Video ने बरपाया कहर
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) उर्फ अंतरा विश्वास (Antara Biswas) का वीडियो हुआ वायरल
  • मोनालिसा ने सलमान के गाने पर किया डांस
  • डांस प्रैक्टिस के वक्त यूं लगाए ठुमके
  • वीडियो हो रहा वायरल
नई दिल्ली: Monalisa Dance Video: मोनालिसा (Monalisa) उर्फ अंतरा विश्वास (Antara Biswas) भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की सुपरहिट एक्ट्रेस हैं और टेलीविजन पर हॉरर सीरियल 'नजर' के साथ इन दिनों दर्शकों के रोंगटे खड़े करने का काम कर रही हैं. मोनालिसा के वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, भोजपुरी फिल्मों की चहेती एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) टेलीविजन का बड़ा चेहरा बनकर उभरी हैं. वैसे भी भोजपुरी अदाकारा मोनालिसा  (Monalisa) ने रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) के साथ देश भर में एक पहचान कायम की थी और देश की धड़कन बन गईं. मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे सलमान खान के सॉन्ग पर जमकर ठुमक रही हैं. 

Miss Universe 2018: फिलीपींस की कैटरिओना इलिसा ग्रे से पूछा गया ये सवाल, यूं जवाब देकर बनीं मिस यूनिवर्स

मोनालिसा (Monalisa) उर्फ अंतरा विश्वास (Antara Biswas) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ दिन पहले एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वे सलमान खान की फिल्म 'किक (Kick)' के सॉन्ग 'यार न मिले' पर जमकर डांस कर रही हैं. इस गाने पर मोनालिसा (Monalisa) बेहतरीन अंदाज में प्रैक्टिस कर रही हैं. वैसे भी मोनालिसा का एक वीडियो कुछ दिन पहले भी आया था, जिसमें वे शाहरुख खान की फिल्म 'देवदास' के सॉन्ग 'डोला रे डोला' पर थिरक रही थीं. ये सॉन्ग भी स्टार प्लस के सीरियल 'नजर' में दिखाया गया था. मोनालिसा मोहना के किरदार में हैं, मोहना एक डायन है. इस कैरेक्टर के लिए मोनालिसा जमकर एक्शन कर रही हैं, और अपने किरदार को मजबूती के साथ पेश कर रही हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on


2.0 Box Office Collection Day 18: रजनीकांत-अक्षय कुमार की फिल्म 'Robot 2.0' की देशभर में धूम, कमा रही करोड़ों रुपए

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में कहर बरपाने वाली मोनालिसा (Monalisa) उर्फ अंतरा विश्वास (Antara Biswas) की 'पाकिस्तान में जय श्रीराम' फिल्म इस साल रिलीज हुई थी, इस भोजपुरी फिल्म को पसंद किया गया था. मोनालिसा ने बिग बॉस में ही अपने बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत के साथ ब्याह रचाया था, और यह बात काफी पॉपुलर भी हुई थी. मोनालिसा बंगाली सीरीज भी कर चुकी हैं, और उसमें उनका हॉट अंदाज काफी सुर्खियों में भी रहा था. लेकिन इन दिनों उन्होंने डायन बनकर सबके होश उड़ा रखे हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monalisa Dance Video, Monalisa Viral Video, Bhojpuri Actress Monalisa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com