विज्ञापन

फरमान से शादी के बाद मोनालिसा का बड़ा खुलासा, डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मुझे 10 बार गलत तरीके से छुआ, परिवार ने नहीं दिया साथ

महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष बेचते हुए रातोरात सोशल मीडिया स्टार बनीं महेश्वर की मोनालिसा भोंसले ने केरल में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ मंदिर में शादी रचा ली है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने भी इसे लव जेहाद कहा था, जिसके बाद मोनालिसा ने सनोज पर यह आरोप लगाया है. 

फरमान से शादी के बाद मोनालिसा का बड़ा खुलासा,  डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मुझे 10 बार गलत तरीके से छुआ, परिवार ने नहीं दिया साथ
मोनालिसा - डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मुझे 10 बार गलत तरीके से छुआ
नई दिल्ली:

Monalisa Bhosale : मोनालिसा भोसलें प्रयागराज के कुंभ मेले से वायरल हो गई थीं. अचानक देश और दुनिया भर में उनकी खूबसूरती के चर्चे होने लगे थे. मोनालिसा की खूबसूरती और वायरल इमेज को देखते हुए डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें फिल्म ऑफर कर दी. उन्होंने  फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर' साइन की. अब मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, उन्होंने कहा है कि शूटिंग के दौरान सनोज ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की.  हाल ही में मोनालिसा ने एक मुस्लिम युवक से अचानक शादी कर के अपने फैंस को चौका दिया. परिवार के खिलाफ जाकर उन्होंने उस युवक से शादी की. बाद में उनकी शादी को लव जेहाद कहा गया. वहीं मोनालिसा ने शादी के बाद सरकार से मदद की गुहार लगाई कि उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. 

मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर क्या आरोप लगाए  

अब मोनालिसा ने केरल के कोच्चि में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोते हुए कहा, सनोज मिश्रा अच्छा इंसान नहीं है. उसने मुझे 10 बार गलत तरीके से छुआ. मैंने अपने परिवार को बताया कि सनोज मिश्रा ने मुझे छुआ, लेकिन उन्होंने मेरा साथ नहीं दिया. मुझे पता है कि मैंने क्या सहा है. मेरे साथ गलत व्यवहार हुआ है. मुझे सिर्फ न्याय चाहिए. सनोज मिश्रा ने मुझे जब छुआ, मैंने यह बात अपने पूरे परिवार को बताई, लेकिन कहा गया कि यह तुम्हारी पहली फिल्म है. क्या पहली फिल्म के लिए मुझसे रेप करवाओगे?

यही नहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोनालिसा ने कहा कि अगर उन्हें और उनके पति को सुरक्षा नहीं मिली, तो वे आत्महत्या कर लेंगी.  केंद्र, केरल और मध्य प्रदेश सरकार से उन्होंने सुरक्षा मांगी है. उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. मोनालिसा ने कहा कि उनके पोस्टर जलाए जा रहे हैं. लोग उन्हें लगातार धमका रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि डायरेक्टर उनके बारे में गलत बातें फैला रहा है. उन्होंने कहा कि वह ऐसे व्यक्ति के साथ काम नहीं करना चाहतीं.

पति के लिए लोगों से की ये अपील

मोनालिसा ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से अपील की कि उनके पति के खिलाफ शादी को लेकर गलत आरोप न लगाए जाएं.उन्होंने कहा कि दोनों ने मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है. डायरेक्टर उनकी शादी को लव जिहाद बता रहा है और समाज में तनाव फैलाने की कोशिश कर रहा है. यही नहीं मोनालिसा ने कहा कि अगर उन्हें उनके पति से अलग किया जाएगा तो दोनों आत्महत्या कर लेंगे.
 
आतंकवादी नहीं है मेरा पति 

मोनालिसा ने कहा कि मेरा पति आतंकवादी नहीं है. मुस्लिम परिवार में पैदा होने के कारण उनका नाम फरमान रखा गया है. डायरेक्टर उन्हें आतंकवादी बता रहा है. वहीं फरमान ने कहा कि वह श्री नारायण गुरु में विश्वास रखता है और उसने उन्हीं के एक मंदिर में शादी की है. बता दें कि दोनों ने हाल ही में केरल में शादी की है, क्योंकि मोनालिसा के परिवार को यह रिश्ता स्वीकार नहीं था. वे फिल्म शूट के सिलसिले में तिरुवनंतपुरम पहुंचे थे. वह अपने पिता के साथ पहुंची थीं, वहां उसके पिता को उससे अलग कर के वापस भेज दिया गया. उसके माता पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी से उन्हें मिलने और बात नहीं करने दिया जा रहा है. 

 क्या है विवाद 
महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष बेचते हुए रातोरात सोशल मीडिया स्टार बनीं महेश्वर की मोनालिसा भोंसले ने केरल में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ मंदिर में शादी रचाई. इस अंतरधार्मिक विवाह ने हलचल मचा दी है. सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान ने इसे सामान्य शादी मानने से इनकार करते हुए इसे “प्रॉपर अप्रोप्रिएट लव जिहाद” बताया है. वहीं डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने भी इसे लव जेहाद कहा था, जिसके बाद मोनालिसा ने सनोज पर यह आरोप लगाया है. 
 

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
Consulting News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monalisa Bhosale, Monalisa Bhosale Viral Video, Sanoj Mishra, Sanoj Mishra Director, Sanoj Mishra Films
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com